Wednesday, February 4, 2026

Mumbai में Hindi Speaker पर Attack, MNS के खिलाफ गूंजे भारत माता के नारे!

by Sarita Kumari
Mumbai में Hindi Speaker पर Attack, मुंबई में हिंदी बोलने पर दुकानदार की पिटाई से गुस्साए व्यापारियों ने मीरा-भायंदर में MNS के खिलाफ प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, बंद का ऐलान किया गया।

Mumbai में Hindi Speaker पर Attack, MNS के खिलाफ व्यापारियों का टूट फूटा गुस्सा, मीरा- भयंदर में उबाल

मुंबई महाराष्ट्र में भाषा को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। मुंबई में हिंदी भाषी दुकानदार की पिटाई से व्यापारी वर्ग में गहरा आक्रोश है। यह घटना सामने आने के बाद मीरा भयंदर क्षेत्र के कारोबारीयो ने MNS ( महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बंद का ऐलान कर दिया।

हिंदी बोलने पर हिंसा। व्यापारियों में उबाल

जानकारी के अनुसार, MNS समर्थकों ने एक दुकानदार को सिर्फ इसीलिए पीट दिया क्योंकि वह हिंदी में ग्राहकों से बात कर रहा था। इस घटना का वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय व्यापारी संगठनों ने इसे हिंदी भाषियों का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

Hindi Speaker
Mumbai में Hindi Speaker पर Attack, MNS के खिलाफ गूंजे भारत माता के नारे

मीरा – भयंदर में बंद, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
MNS के खिलाफ मीरा – भायंदर के व्यापारियों ने सोमवार को बंद का आहान किया। सिर्वी हाल में व्यापारी बड़ी संख्या में जमा हुए और हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। हाल में गूंज उठा – “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से।

व्यापारियों ने मार्च निकालने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने परमिशन देने से मना कर दिया।इसके बावजूद विरोध में शामिल लोग हिंदीभाषियों के गरीमा और सम्मान की बात करते नजर आए।

राजनीति भी हुई तेज, MNS के खिलाफ माहौल गरमाया

घटना के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्षी दलों ने MNS पर निशाना साधा है, जबकि MNs की ओर से कोई स्पष्ट बयान अब तक सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर #Hindispeaker और #StopLanguagevoilance जैसे हैशटैग ट्रेड कर रहे हैं।

व्यापारियों की मांग – दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

Hindi Speaker
Mumbai में Hindi Speaker पर Attack, MNS के खिलाफ गूंजे भारत माता के नारे

व्यापार मंडलों ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर हिंसा और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन के चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.