Meat Liquor पहले प्यार से समझाएंगे, नहीं माने तो… कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस-शराब की दुकानें बंद करने की मांग
दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए मांस और शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठ रही है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान किया जाए। उनका कहना है कि पहले शांति से समझाया जाएगा, लेकिन यदि बात नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस और शराब की दुकानों को अस्थाई तौर पर बंद करने की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

दिल्ली के जंगपुरा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस और शराब की दुकानों को अस्थाई तौर पर बंद करने की मांग उठाई है. उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है, जिसमें डाक कावड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा की बात कही गई है. बीजेपी विधायक ने पत्र में कहा, “कांवड़ यात्रा के दौरान मीट और शराब की दुकान अस्थाई तौर पर बंद हो क्योंकि कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेकर आते हैं और वह अगर उन रास्तों से निकलेंगे जहां मीट की दुकान होगी तो वह जल अपवित्र हो जाएगा.”

पत्र में आगे कहा गया है, “जो दुकानदार इस आग्रह के बाद भी दुकान बंद नहीं करेंगे, उनकी दुकानों को जोर जबरदस्ती से बंद करवाया जाएगा. हम यह नहीं कह रहे कि आप 24 घंटे दुकान बंद करिए, लेकिन जब कांवड़िया निकल रहे हो, तब मीट शॉप को पूरी तरह से बंद किया जाए.” उन्होंने कहा कि पहले प्यार से समझाया जाएगा और प्यार से नहीं माने तो जोर जबरदस्ती का तरीका अपनाया जाएगा. वहीं, दिल्ली सरकार ने भरोसा दिया है कि इस पर काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com