Wednesday, February 4, 2026

Bihar election : तेजस्वी यादव का वार – वोटर रिवीजन ‘वोटबंदी की साजिश’, बोले अबकी बार आर-पार

by pankaj Choudhary
Bihar election :

Bihar election : आई वॉश है SIR, अबकी बार होगा आर-पार, तेजस्वी यादव ने बिहार वोटर रिवीजन को ‘वोटबंदी की साजिश’ कहा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर नीतीश सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे ‘वोटबंदी की साजिश’ करार देते हुए कहा कि यह विपक्ष के वोटर्स को हटाने की एक चाल है। तेजस्वी ने साफ कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई होगी और जनता सब देख रही है। उनके बयान से चुनावी राजनीति में नया तूफान आ गया है।

हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है...', बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी से निकाले  जाने पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. मुकेश सहनी, शकील अहमद खान, राजेश राम के साथ मौजूद तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के 80% फॉर्म जमा होने के दावे झूठे हैं. उन्होंने वीडियो दिखाकर फॉर्म सड़कों पर फेंके जाने और जलेबी बेचने की घटनाओं का हवाला दिया. आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया BJP के इशारे पर गरीबों के वोट काटने की साजिश है.

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने किया एक और घोटाला? Jdu ने लगाए गंभीर आरोप

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. मुकेश सहनी, शकील अहमद खान और राजेश राम के साथ मौजूद तेजस्वी ने कहा कि EC का दावा कि 80% फॉर्म जमा हो गए, चुनाव आयोग का दावा झूठा है. उन्होंने वीडियो में फॉर्म सड़कों पर फेंके जाने और जलेबी बेचने के लिए इस्तेमाल की घटनाएं दिखाईं. उन्होंने इसे BJP के इशारे पर गरीबों के वोट काटने की साजिश करार दिया जिसमें तकनीकी खामियां और गैर-पारदर्शिता साफ है.
तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 12 जुलाई को प्रेसनोट जारी कर 80% फॉर्म जमा होने का दावा किया, लेकिन उनके क्षेत्रों में फॉर्म जमा नहीं हुए. वीडियो में फॉर्म सड़कों पर पड़े और जलेबी बिक्री में उपयोग की तस्वीरें पेश करते हुए उन्होंने गैर-पारदर्शी बताया. उन्होंने कहा, यह SIR प्रक्रिया आई-वॉश है, जहां सर्वर डाउन, OTP समस्याएं और तकनीकी शिकायतों की अनदेखी हो रही है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि BLO और वोटर्स कन्फ्यूज हैं, क्योंकि दस्तावेज बाद में जमा करने की बात कही गई, लेकिन कोई SOP जारी नहीं हुआ. तकनीकी खामियों और गैर-पारदर्शिता से EC की विश्वसनीयता खत्म हो रही है.

Voter List Revision Bihar,'बिहार से मताधिकार छीनने की साजिश', तेजस्वी यादव  ने आरोप लगाने के साथ Pm मोदी को दी चेतावनी, जानें - Tejashwi Yadav Accused  Pm Modi Of Conspiring To Snatch
Bihar Election : तेजस्वी यादव का वार – वोटर रिवीजन 'वोटबंदी की साजिश', बोले अबकी बार आर-पार 10

प्रवासी मतदाताओं को को लेकर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि 1% वोटर्स के सत्यापन में चूक से 7.9 लाख वोट और प्रति विधानसभा 3251 वोट, प्रति बूथ 3200 वोट कट सकते हैं. यह प्रवासी वोटर्स को निशाना बनाकर 52 सीटों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है जैसा पिछली बार 5000 वोट से हारीं थीं. तेजस्वी यादव ने EC से जिला-वार डेटा लाइव करने की मांग की और इसे मोदी-अमित शाह की साजिश बताया. उन्होंने कहा कि यह बिहार है, गुजरात नहीं, अब आर-पार होगा.

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने रखे 12 सवाल, छठे सवाल से Jdu में  खलबली!

‘वोटबंदी’ करार देते हुए नोटबंदी से तुलना

इसी प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने EC को चुनौती दी कि 80% फॉर्म जमा और अपलोड का सबूत पेश करे. उन्होंने कहा, “BLO मतदाताओं के दरवाजे पर नहीं दिख रहे और फॉर्म सड़कों पर फेंके मिल रहे हैं. मुकेश सहनी ने इसे ‘वोटबंदी’ करार देते हुए नोटबंदी से तुलना की और कहा, EC का दायित्व वोटर्स की मदद करना है न कि इशारों पर काम करना. उन्होंने नीतीश, चिराग, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से हस्तक्षेप की अपील की और खुद फॉर्म जमा कर हकीकत जांचने का दावा किया.

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.