Wednesday, February 4, 2026

team india ने रचा इतिहास इंग्लैंड को 6 रन से हराकर 93 साल में पहली बार 5वां टेस्ट जीता

by Sujal
team indiaभारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच 6 रन से जीतकर इतिहास रच दिया। 93 साल में पहली बार विदेश में 5 टेस्ट की सीरीज में आखिरी मुकाबला भारत ने जीता। पढ़ें पूरी खबर।

team india का ऐतिहासिक कारनामा 93 साल में पहली बार विदेश में पांचवां टेस्ट जीता

team india भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये गर्व का पल है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला 6 रन से जीतकर इतिहास रच दिया। ‘केंनिंग्टन ओवल’ में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 93 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार विदेशी जमीन पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया।

पहली पारी में फिसली टीम इंडिया करुण नायर ने की कोशिश

Image 1
Team India ने रचा इतिहास इंग्लैंड को 6 रन से हराकर 93 साल में पहली बार 5वां टेस्ट जीता 8

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 224 रन पर सिमट गई। करुण नायर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, लेकिन टीम को बड़ा स्कोर नहीं दे सके। इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने 5 विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ी, वहीं जोश टंग ने 3 विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड की पहली पारी में मामूली बढ़त

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 247 रन बनाए और 23 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन का योगदान दिया। मैच इस मोड़ पर था जहां भारत को दूसरी पारी में दम दिखाना था।

जायसवाल-आकाश दीप की साझेदारी बनी मैच टर्निंग पॉइंट

भारत ने दूसरी पारी में भी 70 रन के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने 118 रन (14 चौके, 2 छक्के) जबकि आकाश दीप ने 66 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

इसके अलावा रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने भी 53-53 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा।

सिराज और प्रसिद्ध की घातक गेंदबाज़ी से बदली बाज़ी

Image 2
Team India ने रचा इतिहास इंग्लैंड को 6 रन से हराकर 93 साल में पहली बार 5वां टेस्ट जीता 9

इंग्लैंड को जब जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य मिला, तब उनकी शुरुआत भी ठीक रही। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। फिर जो रूट (105) और हैरी ब्रूक (111) की शतकीय पारियों ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

लेकिन अंतिम दिन जब इंग्लैंड को सिर्फ 35 रन की ज़रूरत थी, तब भारत ने खेल में ज़बरदस्त वापसी की। जेमी स्मिथ का विकेट गिरते ही भारत ने दबाव बनाना शुरू किया और पूरी इंग्लिश टीम को 367 रन पर ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए जबकि आकाश दीप को एक सफलता मिली।

सीरीज हुई 2-2 से बराबर, भारत का ऐतिहासिक समापन

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।

  • पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था।
  • दूसरा भारत ने 336 रन से जीतकर वापसी की।
  • तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने 22 रन से जीता।
  • चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।
  • और अब पांचवें टेस्ट में भारत ने 6 रन से बाज़ी मारकर इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Hapur में फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने पकड़ा आरोपी एक किलोमीटर तक किया पीछा

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.