Sudarshan Chakra श्रीकृष्ण से प्रेरित भारत का नया सुरक्षा कवच
Sudarshan Chakra प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह स्वदेशी डिफेंस सिस्टम दुश्मनों के किसी भी हमले को नाकाम करने और पलटवार करने में सक्षम होगा। यह देश के अहम सामरिक ठिकानों के साथ-साथ नागरिक इलाकों की भी सुरक्षा करेगा।

2035 तक पूरा होगा मिशन
पीएम मोदी ने कहा कि 2035 तक देश के प्रमुख सैन्य, सामरिक और धार्मिक स्थलों के साथ बड़े शहरों को भी इस सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा। यह कवच लगातार विस्तार पाता रहेगा ताकि हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके।
पीएम मोदी ने लालकिले से क्या कहा
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण के महाभारत के प्रसंग का जिक्र करते हुए बताया कि सुदर्शन चक्र ने कैसे सूर्य का प्रकाश रोककर अर्जुन को जयद्रथ वध में मदद की थी। उन्होंने कहा, “देश इसी प्रेरणा से ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन लॉन्च करेगा, जो हर हमले को विफल करने के साथ-साथ दुश्मन को कई गुना ज्यादा जवाब देगा
कैसे काम करेगा ‘सुदर्शन चक्र’
- यह एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित होगा।
- भविष्य के युद्ध के तरीकों को ध्यान में रखते हुए ‘प्लस-वन’ स्ट्रैटजी पर काम करेगा।
- अचूक निशाना साधेगा और मिशन पूरा कर लौट आएगा, ठीक श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह।
- बड़े शहरों, सीमावर्ती इलाकों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, पुल और सुरंगों तक सुरक्षा कवच बनाएगा।
क्या होगा भारत का अपना आयरन डोम?
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सिस्टम इज़रायल के ‘आयरन डोम’ जैसा होगा, लेकिन उससे आगे की तकनीक के साथ। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह एस-400, पिनाका और आकाश मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया था, उसी तरह ‘सुदर्शन चक्र’ भारत की सुरक्षा को और भी मजबूत करेगा।
युवाओं की भूमिका और स्वदेशी तकनीक पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि इस मिशन में देश के युवाओं की प्रतिभा का उपयोग होगा। रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह भारत में होगी। इसका मकसद है कि कोई भी विदेशी तकनीक भारत के रक्षा कवच को भेद न सके और हमारी तकनीक हमेशा एक कदम आगे रहे।
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com