Diwali-Chhath पर बिहार जाने की टिकट बुकिंग शुरू खुलते ही फुल हुई ट्रेनें लंबी वेटिंग से यात्रियों की टेंशन
Diwali-Chhath बिहार जाने वालों के लिए बुरी खबर है। दिवाली और छठ पूजा से पहले टिकट बुकिंग शुरू होते ही ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ गई है। हालत यह है कि टिकट खुलते ही कुछ ही मिनटों में ट्रेनें फुल हो जा रही हैं और IRCTC पर रिग्रेट (Regret) का मैसेज दिख रहा है।
टिकट बुकिंग शुरू होते ही रिग्रेट

रेलवे के नए नियम के तहत अब टिकटों की बुकिंग दो महीने पहले शुरू हो जाती है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर और छठ महापर्व 25 से 28 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा।
ऐसे में लोग पहले से टिकट बुक कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली से पटना दरभंगा भागलपुर, सहरसा और अन्य रूटों पर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें बुकिंग खुलते ही फुल हो रही हैं।
स्लीपर और AC-3 ही नहीं, बल्कि AC-2 और AC-1 तक में वेटिंग और रिग्रेट का हाल है।
किन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़
दिल्ली से पटना जाने वाली संपूर्ण क्रांति, राजधानी एक्सप्रेस, दरभंगा के लिए बिहार संपर्क क्रांति, मुजफ्फरपुर के लिए सप्तक्रांति, भागलपुर के लिए विक्रमशिला और सहरसा के लिए वैशाली जैसी प्रमुख ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी है।
यही हाल अन्य बड़े शहरों से बिहार जाने वाली ट्रेनों का भी है। यात्रियों का कहना है कि बुकिंग खुलने के बाद टिकट मिलने की संभावना बेहद कम है।
रेलवे की घोषणा: चलेंगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें
हर साल की तरह इस बार भी दिवाली और छठ के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आगे की यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक वापसी यात्रा के लिए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
साथ ही, वापसी टिकटों पर यात्रियों को 20% तक की छूट भी दी जाएगी।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी मिलेगी
रेल मंत्री ने कहा कि भीड़ के दौरान यात्रियों को कठिनाई न हो, इसके लिए गया से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार किसी यात्री को टिकट या यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
त्योहार पर कैसे जइब हो बिहार
हालांकि स्पेशल ट्रेनों की घोषणा राहत भरी है, लेकिन मौजूदा स्थिति देखकर यात्रियों में निराशा भी है।
बुकिंग खुलने के कुछ ही मिनटों में सभी ट्रेनों का रिग्रेट दिखना इस बात का सबूत है कि इस बार भी दिवाली और छठ पर बिहार जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें
Jaisalmer में मिले रहस्यमयी जीवाश्म क्या यह डायनासोर की हड्डियां हैं?