Tuesday, February 3, 2026

muslim youth ने संत प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा लिखा भावुक पत्र

by Sujal
muslim youth नर्मदापुरम जिले के इटारसी के मुस्लिम युवक आरिफ खान चिश्ती ने संत प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि महाराज हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं।

muslim youthने प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा, लिखा भावुक पत्र

नर्मदापुरम से उठी मिसाल

muslim youth मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इंसानियत की सच्ची मिसाल पेश करती है। इटारसी के रहने वाले मुस्लिम युवक आरिफ खान चिश्ती ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। आरिफ ने बाकायदा पत्र लिखकर यह संदेश संत प्रेमानंद महाराज तक मेल और व्हाट्सएप के जरिए पहुंचाया है।

Image 20
Muslim Youth ने संत प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा लिखा भावुक पत्र 7

पत्र में लिखे भावुक शब्द

आरिफ खान चिश्ती ने अपने खत में लिखा कि वह प्रेमानंद महाराज के सत्संग से गहराई से प्रभावित हैं। उन्होंने लिखा:
“महाराज जी, मैं आपसे काफी प्रभावित हूं। आपके वीडियो देखता हूं और आपके आचरण से प्रसन्न हूं। आप हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं और समाज में प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। मुझे मीडिया से पता चला कि आपकी दोनों किडनियां फेल हो गई हैं। ऐसे समय में मैं अपनी स्वेच्छा से आपको एक किडनी डोनेट करना चाहता हूं। मेरे इस छोटे से उपहार को स्वीकार करें।”

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी जताई थी इच्छा

संत प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली है। सोशल मीडिया पर उनके सत्संग की रील्स अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा ने भी वृंदावन में सत्संग के दौरान संत महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई थी। उनका यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

10 साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं महाराज

संत प्रेमानंद महाराज ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी दोनों किडनियां पिछले 10 साल से खराब हैं और वह इसी स्थिति में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें ईश्वर का बुलावा कभी भी स्वीकार है और वह मौत से नहीं डरते। बावजूद इसके, लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

इंसानियत की अनोखी मिसाल

आरिफ खान चिश्ती का यह कदम समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की सच्ची मिसाल है। नफरत के माहौल में जब एक मुस्लिम युवक किसी हिंदू संत को अपनी किडनी देने के लिए आगे आता है, तो यह बताता है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Amit Shah का केजरीवाल पर जेल से सरकार चलाने पर क्यों लाना पड़ा नया बिल

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.