Wednesday, February 4, 2026

Bharat में सबसे ज्यादा घुसपैठिए कहां? पीएम मोदी का डेमोग्राफी मिशन देगा जवाब

by Sujal
Bharat में अवैध घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर पीएम मोदी ने चेताया। पश्चिम बंगाल और असम सबसे ज्यादा प्रभावित, जानें क्या है डेमोग्राफी मिशन और कैसे बदलेगा हालात।

Bharat के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा घुसपैठिए? पीएम मोदी का डेमोग्राफी मिशन क्या है

Bharat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर घुसपैठियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा कि भारत की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) तेज़ी से बदल रही है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अवैध घुसपैठिए हैं। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार डेमोग्राफी मिशन लेकर आ रही है, ताकि इस समस्या पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

भारत में कितने हैं अवैध घुसपैठिए?

Image 21
Bharat में सबसे ज्यादा घुसपैठिए कहां? पीएम मोदी का डेमोग्राफी मिशन देगा जवाब 7

साल 2016 में संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में लगभग 2 करोड़ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर बताई गई थी।

  • 2004 में यूपीए सरकार ने यह संख्या 1.2 करोड़ बताई थी।
  • इसमें सिर्फ बांग्लादेशी शामिल हैं, जबकि म्यांमार, नेपाल और अन्य देशों से भी लाखों लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं।
  • अब 2025 तक इनकी संख्या और भी ज्यादा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

किन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा घुसपैठिए?

अगर राज्यों की बात करें तो:

  • पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा अवैध प्रवासी हैं, जिनकी संख्या करीब 57 लाख से अधिक बताई जाती है।
  • असम दूसरे नंबर पर है, जहां करीब 50 लाख घुसपैठिए मौजूद हैं। यही कारण है कि असम में NRC लागू किया गया।
  • NRC की फाइनल लिस्ट आने पर 19 लाख लोग नागरिकता सूची से बाहर हो गए थे।
  • गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने 2004 में बताया था कि अन्य 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1.20 करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी रह रहे हैं।

देश से कितने घुसपैठियों को भेजा गया वापस?

सरकार की कार्रवाई के बावजूद बड़ी संख्या में लोग देश में रह रहे हैं। कुछ आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • 2011 – 6,761 लोग वापस भेजे गए
  • 2012 – 6,537 लोग वापस
  • 2013 – 5,234 लोग भेजे गए
  • 2014 – 989 लोग
  • 2015 – 474 लोग
  • 2016 – 308 लोग
  • 2017 – सिर्फ 51 लोग भेजे गए

यह आंकड़े बताते हैं कि घुसपैठियों को रोकने के प्रयास लगातार हो रहे हैं, लेकिन समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पीएम मोदी का “डेमोग्राफी मिशन क्या है?

बिहार से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि:

  • देश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश हो रही है।
  • घुसपैठिए बिहार और देशभर के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं।
  • एनडीए सरकार अब “डेमोग्राफी मिशन” शुरू करेगी।
  • इस मिशन के तहत हर अवैध प्रवासी की पहचान की जाएगी और उन्हें देश से बाहर किया जाएगा।

पीएम मोदी का कहना है कि भारत का भविष्य घुसपैठियों के हाथों में नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Kuldeep Bhati को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, नोएडा में “वन नेशन वन इलेक्शन” के जिला सह संयोजक नियुक्त

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.