Wednesday, February 4, 2026

India airstrike जैश और लश्कर के 9 आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी जानकारी

by भारतीय Tv
India's airstrike: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में जैश, लश्कर और हिजबुल के 9 बड़े ठिकानों को एयर स्ट्राइक में तबाह किया। जानिए किन ठिकानों को क्यों चुना गया।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का निर्णायक प्रतिशोध

India airstrike : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए बुधवार, 7 मई की सुबह “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिया। सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान और POK के 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया।


1. बहावलपुर: जैश-ए-मोहम्मद का गढ़

स्थान: दक्षिणी पंजाब, पाकिस्तान
कारण: यह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है। मसूद अजहर के नेतृत्व में इस संगठन ने संसद हमले (2001) और पुलवामा हमले (2019) जैसे जघन्य आतंकी कांडों को अंजाम दिया था।

Latest And Breaking News On Ndtv

2. मुरीदके: लश्कर का बेस कैंप

Latest And Breaking News On Ndtv

स्थान: लाहौर से 40 किमी दूर
मुख्य बिंदु: लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का प्रमुख ट्रेनिंग केंद्र। 2008 के मुंबई हमलावरों को यहीं प्रशिक्षित किया गया था। भारत ने इस बेस के ट्रेनिंग एरिया और रसद केंद्रों को निशाना बनाया।


3. कोटली: आत्मघाती हमलावरों का अड्डा

स्थान: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK)
विशेषता: यहां आत्मघाती दस्तों को ट्रेनिंग दी जाती थी। इसमें 50 से अधिक आतंकियों को एक साथ प्रशिक्षित करने की क्षमता है।


4. गुलपुर: पुंछ-राजौरी हमलों का लॉन्चपैड

Latest And Breaking News On Ndtv

कार्य: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में हमले करने वाले आतंकियों के लिए लॉन्चपैड के रूप में प्रयुक्त।


5. सवाई: कश्मीर घाटी से जुड़ी आतंकी साजिशें

Latest And Breaking News On Ndtv

लिंक: सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में आतंकी हमलों से प्रत्यक्ष जुड़ाव। लश्कर से संबद्ध कैंप।


6. सरजाल और 7. बरनाला: घुसपैठ के रास्ते

स्थिति: LOC के करीब स्थित ये दोनों क्षेत्र आतंकी घुसपैठ के मुख्य मार्ग माने जाते हैं। इन पर हमला कर भारत ने सीमा पार आतंकवाद की कमर तोड़ने का संदेश दिया है।


8. महमूना: हिजबुल मुजाहिदीन का पुराना अड्डा

स्थान: सियालकोट के पास
मुख्य बात: ऐतिहासिक रूप से हिजबुल मुजाहिदीन के कंट्रोल में रहा क्षेत्र। हाल के वर्षों में कमजोर हुआ है, लेकिन प्रशिक्षित आतंकियों की गतिविधि अब भी जारी है।


9. गुप्त लॉन्च साइट (सूत्रों के अनुसार)

जानकारी: एक अतिरिक्त लॉन्च साइट को भारत की खुफिया एजेंसियों ने टारगेट किया, जहां से रणनीतिक आतंकवादी अभियानों का संचालन होता था।


भारत ने क्यों किया ये हमला?

इन सभी ठिकानों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उनका सीधा संबंध भारत में हुए आतंकी हमलों और घुसपैठ के प्रयासों से रहा है। भारत ने इन्हें आतंकी इकोसिस्टम का अहम हिस्सा मानते हुए ही एयर स्ट्राइक की योजना तैयार की।

ये भी पढ़ें:

मेट गाला 2025: Andre 3000 का पियानो और कचरे की थैली वाला लुक सब पर पड़ा भारी

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.