Wednesday, February 4, 2026

Anant Singh की जेल से रिहाई मोकामा से जदयू टिकट पर लड़ेंगे चुनाव नीतीश पर जताया भरोसा

by Sujal
Anant Singh बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह छह महीने बाद बेऊर जेल से रिहा हुए। बाहर आते ही जदयू से चुनाव लड़ने का ऐलान किया और नीतीश कुमार पर जताया भरोसा। पढ़ें पूरी खबर।

Anant Singh जेल से बाहर आते ही बदले अंदाज़ में दिखे अनंत सिंह चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Anant Singh बिहार की सियासत में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मोकामा के पूर्व विधायक और चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए। वे बीते छह महीनों से जेल में बंद थे। बाहर निकलते ही उन्होंने अपने अंदाज में मीडिया से बातचीत की और विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर डाला।

नीतीश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह, जेल से बाहर आते ही किया  ऐलान - Anant Singh Will Contest Elections From Nitish Kumar Party Jdu Came  Out From Beur Jail

सोनू-मोनू गैंग से विवाद बना जेल जाने की वजह

जनवरी 2025 में मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें अनंत सिंह का नाम आया था। इस मामले में उनका सोनू-मोनू गैंग से विवाद हुआ था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार किया और अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया।

रिहाई के तुरंत बाद मोकामा रवाना, समर्थकों ने किया जबरदस्त स्वागत

जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह को देखने के लिए सैकड़ों समर्थक पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। रिहाई के तुरंत बाद अनंत सिंह सीधे अपने क्षेत्र मोकामा के लिए रवाना हो गए, जहां उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। उनके पैतृक गांव नंदवा में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

पत्रकार से बोले हम भीतर ही रहते क्या

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अब आगे क्या योजना है, तो अनंत सिंह ने अपने अंदाज में जवाब दिया
क्या मन था, हम भीतरे रहते क्या
उन्होंने साफ कहा कि वो अब चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर मोकामा से विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

लालू का ऑफर ठुकरा नीतीश के साथ गए थे अनंत सिंह, लगातार 4 बार मोकामा से  विधायक बने छोटे सरकार/Anant Singh Became Mla From Mokama For 4 Time  Rejected Lalu Yadav Offer

जेडीयू से चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान नीतीश पर जताया भरोसा

जब उनसे पूछा गया कि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, तो अनंत सिंह ने जेडीयू यानी नीतीश कुमार की पार्टी का नाम लिया।
उन्होंने कहा
हम नीतीश जी की पार्टी से लड़ेंगे। नीतीश जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे
गौरतलब है कि पिछली बार अनंत सिंह ने राजद (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) से मैदान में उतरने जा रहे हैं।

जीत का किया दावा विरोधियों पर कसा तंज

अनंत सिंह ने आत्मविश्वास दिखाते हुए कहा
200% जीत हमारी तय है
वहीं जब विपक्षी दलों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा –
विरोधी कभी किसी की तारीफ करते हैं क्या
उन्होंने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए कहा
रोड, बिजली, पानी, खाना – सब कुछ हो गया है। नीतीश जी अभी 25 साल और रहेंगे

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Uttarkashi हादसा धराली में मलबे में दफन मकान और टूटा पुल 11 जवान लापता 50 से अधिक लोग गायब

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.