Wednesday, February 4, 2026

Bihar elections विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान – 6 और 11 नवंबर को वोटिंग 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

by Sujal
Bihar elections, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा की। दो चरणों में मतदान होगा – 6 और 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बार बूथों पर मतदाता संख्या घटाई गई है और 100 फीसदी वेबकास्टिंग होगी।

Bihar elections, की तारीखों का ऐलान: दो चरणों में होगा मतदान

Bihar elections, नई दिल्ली से बड़ी खबर आई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है।
उन्होंने बताया कि पहला चरण 6 नवंबर (गुरुवार) और दूसरा चरण 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

आयोग के मुताबिक, पहले चरण का नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण का 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। स्क्रूटिनी क्रमशः 18 और 21 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 17 और 20 अक्टूबर तय की गई है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटें, 7.42 करोड़ मतदाता

CEC ने बताया कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें से 38 सीटें एससी और 2 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।
इस बार 7.42 करोड़ मतदाता चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगे। इनमें से 3.92 करोड़ पुरुष, 3.5 करोड़ महिला और लगभग 4 लाख सीनियर सिटिजन हैं।
खास बात यह है कि 100 साल से अधिक उम्र वाले 14 हजार मतदाता भी इस बार वोट डालेंगे। वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 14 लाख बताई गई है।

Latest And Breaking News On Ndtv
Bihar Elections विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान – 6 और 11 नवंबर को वोटिंग 14 नवंबर को आएंगे नतीजे 6

वोटरों की सुविधा पर खास ध्यान, बूथों पर नई व्यवस्था

चुनाव आयोग ने इस बार मतदाताओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया है। एक मतदान केंद्र पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या घटाकर 1200 कर दी गई है।
हर बूथ पर 100 फीसदी वेबकास्टिंग होगी ताकि चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।
ईवीएम मशीनों पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें और नाम बड़े अक्षरों में होंगे।
वोटरों को मोबाइल फोन रखने की छूट भी दी जाएगी।

Latest And Breaking News On Ndtv

डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगी सभी चुनावी जानकारी

CEC ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग एक वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करेगा, जिससे मतदाता और उम्मीदवार दोनों को एक ही स्थान पर सभी चुनावी जानकारी मिल सकेगी।
हर मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक प्रत्याशी अपने एजेंट तैनात कर सकेंगे।
इसके साथ ही आयोग ने राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक बूथ पर अपने इलेक्शन एजेंट नियुक्त करें और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

पोस्टल बैलट की गिनती पर नया नियम लागू

CEC ने बताया कि अब पोस्टल बैलट की गिनती को लेकर नया प्रावधान लागू किया गया है।
अब यह जरूरी होगा कि अंतिम दो राउंड से पहले सभी डाक मतों की गिनती पूरी की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि कभी भी शंका उत्पन्न होती है तो वीवीपैट (VVPAT) से मिलान किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

NDA में सीट बंटवारे पर गहन मंथन

बिहार चुनाव के ऐलान के बाद एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की अगुवाई में ललन सिंह, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ अहम बैठक हुई।
सूत्रों के मुताबिक, 243 सीटों में से 203 सीटें बीजेपी और जेडीयू के बीच, जबकि 40 सीटें हम, आरएलएम और एलजेपी के बीच बंटने की संभावना है।

महागठबंधन में भी सीट बंटवारे पर माथापच्ची

वहीं, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन में भी सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है।
5 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के घर पर बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और अन्य गठबंधन नेताओं ने हिस्सा लिया।
पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार उसके 50-55 सीटों पर सिमटने की उम्मीद है।
राजद के साथ-साथ सीपीएम, सीपीआई और सीपीआई (एमएल) भी सीटें बढ़ाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

बिहार में अब चुनावी रण हुआ तेज़

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव समय सीमा के भीतर ही पूरे करा लिए जाएंगे।
इस ऐलान के बाद से ही बिहार का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
सत्ताधारी दल और विपक्ष, दोनों ने ही अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Jaipur road accident अस्थि विसर्जन से लौट रहे परिवार की कार पानी में गिरी 2 बच्चों समेत 7 की दर्दनाक मौत

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.