PM Modi का लाल किला भाषण दिल्लीवाले ध्यान दें ट्रैफिक और मेट्रो अपडेट
लाल किला स्वतंत्रता दिवस समारोह सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाPM Modi हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पहले ही पुख्ता कर दी है। इसके तहत कई प्रमुख सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी और केवल विशेष लेबल वाले वाहन ही इन सड़कों पर प्रवेश कर पाएंगे।
15 अगस्त को कौन-सी सड़कें बंद रहेंगी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लाल किले के आसपास कई सड़कें बंद रहेंगी। इनमें शामिल हैं:
- दिल्ली गेट से चट्टा रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग
- जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक लोथियन रोड
- एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग
- फाउंटेन चौक से लाल किला तक चांदनी चौक रोड
- रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग
- एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
- राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड
मालवाहन और बसों पर पाबंदी
14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक निज़ामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद पुल के बीच माल वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा, महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खान आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेंगी।
डीटीसी बसों के रूट और स्टॉप अपडेट
कुछ प्रमुख रूट पर डीटीसी बसें नहीं चलेंगी:
- लोथियन रोड (चट्टा रेल से कश्मीरी गेट तक)
- नेताजी सुभाष मार्ग (चट्टा रेल से दिल्ली गेट तक)
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग
- रिंग रोड (निज़ामुद्दीन खत्ता से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक)
- अशोका रोड, केजी मार्ग, मथुरा रोड, विकास मार्ग
बसों का आखिरी स्टॉप तय किया गया है:
- दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से आने वाली बसें: जेएलएन मार्ग के पास रामलीला मैदान
- उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से आने वाली बसें: मोरी गेट और तीस हजारी
- उत्तर दिल्ली की ओर से रिंग रोड: बूलेवार्ड रोड महाराजा अग्रसेन पार्क
मेट्रो सेवाओं में बदलाव
15 अगस्त को मेट्रो सुबह 4:00 बजे से चलनी शुरू होगी। सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट तक पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विशेष ‘क्यूआर’ टिकट भी दी जाएगी।
वैकल्पिक रूट इन रास्तों का करें इस्तेमाल
यदि आपके पास लाल किले का पास नहीं है, तो इन वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करें:
- औरबिंदो मार्ग – सफदरजंग रोड – कमल अतातुर्क मार्ग – कौटिल्य मार्ग – एस मार्ग
- कनॉट प्लेस – मिंटो रोड – भावभूति मार्ग – अजमेरी गेट – श्रद्धानंद मार्ग
- निज़ामुद्दीन पुल से यमुना पार: पुष्टा रोड – जीटी रोड – युद्धिष्ठिर सेतु – आईएसबीटी
पश्चिमी दिल्ली पहुंचने के लिए:
Delhi Kalkaji में दर्दनाक हादसा बाइक सवार पिता-बेटी पर गिरा नीम का पेड़ CCTV में कैद हर लम्हा