Wednesday, February 4, 2026

Education System : शिक्षा की बेड़ियों को तोड़ने वाली किताब – अब शुरू हुई महाक्रांति!

by Vijay Parajapati
Education System

ये सिर्फ किताब नहीं — ये वो आग है जो अब बुझेगी नहीं!


Education System – डॉ. संदीप नागर की नई पुस्तक भारत की पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देती है, और आत्मनिर्भर, कौशल-आधारित, युवा-केंद्रित शिक्षा प्रणाली का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करती है।

शिक्षा में महाक्रांति
Education System : शिक्षा की बेड़ियों को तोड़ने वाली किताब – अब शुरू हुई महाक्रांति! 12

एक आंदोलन की शुरुआत

नई दिल्ली:  क्लेवरफॉक्स पब्लिशिंग को गर्व है कि वह अब तक की सबसे साहसिकऔर विचारोत्तेजक पुस्तक शिक्षा में महाक्रांतिको प्रकाशित कर रहा है। लेखक द्वारा लिखित यह पुस्तक केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत है। यह किताब उन अनकहे सवालों को उठाती है, जिनसे दशकों से टकराव और भ्रम बना हुआ है, और उनके स्पष्ट, क्रांतिकारी जवाब देती है।
Dr.sandeep Nagar
Dr. Sandeep Nagar – Award Received
क्यों आजकी शिक्षा केवल डिग्री देती है, ज़िंदगी नहीं सिखाती?
क्यों वित्तीय साक्षरता को शिक्षा में अपराध की तरह नजरअंदाज किया जाता है?
क्यों सरकारी स्कूल उपेक्षित हैं और गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है?
क्यों हर साल लाखों युवा बेरोज़गारी की कतार में खड़े हो जाते हैं, डिग्रियों के बावजूद?

किताब की मुख्य विशेषताएं: यह किताब आज की शिक्षा व्यवस्था पर निर्भीक, बेबाक और पूरी तरह से प्रहार करती है। वह पुरानी, 500 वर्षों से चली आ रही मैकाले की औपनिवेशिक सोच को नकारती हुई एक नई शिक्षा का सपना बुनती है, जो केवल पढ़ाई नहीं बल्कि युवाओं के जीवन को पूरी तरह से बदल देने वाली क्रांति है। यह किताब शिक्षा को सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं रखती, बल्कि इसे आर्थिक सशक्तिकरण, निवेश, स्टार्टअप संस्कृति और आत्मनिर्भरता से जोड़कर एक शक्तिशाली रास्ता दिखाती है। इसमें  यौन शिक्षा, चरित्र निर्माण, डिजिटल स्वतंत्रता और नवाचार को शिक्षा के मूल अंग के रूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि हर बच्चा सिर्फ रटने वाला नहीं, बल्कि सोचने, सवाल करने और अपने सपनों को हकीकत में बदलने वाला बन सके।

Img 6298
शिक्षा में महाक्रांति – Speech

बच्चों की सोच को दबाता है, तनाव

यह मार्गदर्शक शिक्षक, छात्र, माता-पिता और नीति-निर्माताओं को पूरी शिक्षा प्रणाली को बदलने की स्पष्ट दिशा देता है। वर्तमान का पाठ्यक्रम, जो बच्चों की सोच को दबाता है, तनाव पैदा करता है और उन्हें मशीनों जैसा बनाकर गुलाम बनाने की साजिश है, उसकी बेदर्दी से आलोचना करता है। यह किताब युवाओं को नौकरी मांगने वाले से ‘नौकरी देने वाला’, ‘इनोवेटर’ और ‘फाउंडर’ बनने की प्रेरणा देती है। आर्थिक शिक्षा और शेयर बाजार की गहन समझ इस पुस्तक का अहम हिस्सा है, जिससे युवा वित्तीय स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ाएं और अपने भविष्य का निर्माता बनें।

Img 9278
Chicago Open University

जीवन के उतार-चढ़ाव से लड़ने की कला

मानसिक स्वास्थ्य, AI और चरित्र निर्माण को शिक्षा की आत्मा माना गया है, ताकि बच्चे सिर्फ अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन के उतार-चढ़ाव से लड़ने की कला भी सीखें। यह शिक्षा के अंदर छिपे भ्रष्टाचार, भेदभाव और असमानता की चुप्पी तोड़ती है, सच को बेबाकी से सामने लाती है और युवाओं के अंदर छुपी आग को जगाकर उन्हें क्रांति की राह पर चलने के लिए तैयार करती है।

Safalta Ka Manovigyan

यह बदलाव सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि महाक्रांति है

यह किताब शिक्षा को व्यवसाय से जोड़कर स्कूलों को ऐसे हब में बदलने का विज़न देती है, जहां छात्र सिर्फ किताबें पढ़ने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे असली दुनिया के लिए पूरी तरह तैयार होकर आगे बढ़ेंगे। यह बदलाव सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि महाक्रांति है — एक ऐसी क्रांति जो पुरानी गुलामी को तोड़े और युवाओं को उनकी असली ताकत दिखाए।

यह किताब एक ऐसा अलख जगाती है जो युवाओं को चुप्पी तोड़कर आवाज उठाने, जंजीरों को तोड़कर उड़ान भरने और एक नए युग के निर्माता बनने का संकल्प देती है। अब वक्त है जागने का, वक्त है बदलाव का — क्योंकि शिक्षा में महाक्रांति ही भारत के भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है।

Option Trading Ke Rahasya

लेखक परिचय: Dr.Sandeep Nagar

 जन्मतिथि: 16 सितंबर 1992
पता: सैनी, सेक्टर 12, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, उत्तर प्रदेश

त्रिपल M.A., लेखक, उद्यमी और टेक्नोलॉजी इनोवेटर। C, C++, Java, .Net में दक्ष।
Geoffrey Infra Pvt. Ltd. और Nagar Infotech Pvt. Ltd. के संस्थापक, जो डिजिटल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी हैं।

भारत के प्रमुख रियल एस्टेट SaaS प्लेटफॉर्म Property Yug App और विश्व की पहली एवं सबसे तेज़ प्रॉपर्टी बुकिंग और व्यवसाय स्वचालन ऐप Biz Control App के निर्माता।

प्रकाशित पुस्तकें: Psychology of Success, Secrets of Option Trading — युवाओं को नई सोच और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देने वाली।
उनकी नई पुस्तक शिक्षा में महाक्रांति भारत की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने का साहसिक प्रयास है।

पुस्तक का मिशन: “यह महाक्रांति है, बदलाव नहीं। भारत की शिक्षा जो युवाओं को बंदिशों में बांधती है, उसे जड़ से तोड़ना होगा, हमें ऐसी शिक्षा चाहिए जो नवाचार, एडवांस तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता सिखाए। जहाँ युवा सिर्फ नौकरी नहीं ढूंढ़ें, बल्कि अपना भारत खड़ा करें, यह क्रांति सोच, चरित्र और समाज को बदल देगी। शिक्षा की यह नई लहर भारत को असली ताकत और स्वतंत्रता देगी।

अब वक्त है जागने का, लड़ने का और एक नए भारत का निर्माण करने का।”

डॉ. संदीप नागर

पुस्तक क्यों पढ़ें:
भारत की पहली पुस्तक जो शिक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीकऔर राष्ट्रीय निर्माण को एक साथ रखती है
युवाओं को लीडरशिप में लाने का स्पष्टआह्वान, शिकायतनहीं, समाधान और क्रांति की राह दिखाती है
यह किताब युवाओं के भीतर क्रांति की आग जलाती है, उन्हें पुरानी शिक्षा की बेड़ियों से आज़ाद कर नए भारत का निर्माता बनने की राह दिखाती है। यह शिक्षा, तकनीक, आर्थिक स्वतंत्रता और पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर एक संपूर्ण बदलाव का सूत्र प्रदान करती है।

विवादास्पद, क्रांतिकारी और गहराई से प्रेरित यह किताब हर युवा के लिए एक आंदोलन है, जो सोच बदलने और काम करने पर मजबूर कर दे।यही इसकी सबसे बड़ी USP है

उपलब्धता
“शिक्षा में महाक्रांति” अब Amazon/Flipkart पर हिंदी में उपलब्ध है।
(आवश्यकताअनुसार अंग्रेज़ी संस्करण भी शीघ्रआ सकता है।)

Earthquake Tremors भूकंप से कांपा भारत का ये राज्य, दहशत में लोग – जानें ताजा अपडेट

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.