Tuesday, February 3, 2026

Jaswinder Bhalla : मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हंसी की दुनिया का सितारा कल होगा पंचतत्व में विलीन

by pankaj Choudhary
Jaswinder Bhalla

Jaswinder Bhalla : मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा, कल होगा अंतिम संस्कार

पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया। अपने चुटकुलों और कॉमिक रोल से उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमे में हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस
Jaswinder Bhalla : मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हंसी की दुनिया का सितारा कल होगा पंचतत्व में विलीन 9

मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी. बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है.

रुला गया सबको हंसाने वाला, कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का 65 साल की उम्र में  निधन, कल होगा अंतिम संस्कार | Punjabi Comedian Actor Jaswinder Bhalla Death  Age 65 Years Movies Roles Career

जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के उन सितारों में से थे जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे. उनका हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था. उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.

प्रोफेसर से बने एक्टर

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था. वह प्रोफेसर भी रहे. उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से एक्टर बने. उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.

Jaswinder Bhalla In A Still From Punjabi Movie Carry On Jatta.
Jaswinder Bhalla : मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हंसी की दुनिया का सितारा कल होगा पंचतत्व में विलीन 10

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग और कलाकार जुटने की संभावना है.

यह भी पढ़ें

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Diwali-Chhath पर बिहार जाने की टिकट बुकिंग शुरू मिनटों में फुल हुई ट्रेनें रेलवे चलाएगा 12 हजार स्पेशल

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.