Kota Srinivasa Passes Away : 83 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
कोटा श्रीनिवास, जिनकी दमदार अभिनय शैली ने दशकों तक साउथ सिनेमा को प्रभावित किया, अब हमारे बीच नहीं रहे। 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। उनके योगदान को देखते हुए सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया. विष्णु मांचू समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया.
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया. उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने घर पर अंतिम सांस ली. वह 83 साल के थे. वह बीजेपी से विधायक भी रह चुके थे. वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे. एक्टर विष्णु मांचू समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जताया है. विष्णु ने एक्स पर कोटा श्रीनिवास की एक तस्वीर शेयर करते लिखा कि उन्हें याद किया जाएगा. उन्होंने भारतीय सिनेमा में अहम योगदान दिया है.

विष्णु मांचू ने लिखा, “शब्दों से परे एक महान व्यक्ति. श्री कोटा श्रीनिवास गरु के निधन से मेरा दिल भारी है. एक अद्भुत अभिनेता, बेजोड़ प्रतिभा, और एक ऐसा व्यक्ति जिसकी उपस्थिति हर फ्रेम को रोशन कर देती थी. चाहे वह गंभीर भूमिका हो, खलनायक हो या कॉमेडी- उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी थी, जो केवल कुछ ही लोगों को नसीब होती है.”

A Legend Beyond Words.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) July 13, 2025
My heart is heavy with the loss of Sri. Kota Srinivas garu. A phenomenal actor, an unmatched talent, and a man whose presence lit up every frame he was in. Whether it was a serious role, a villain, or comedy- he brought life into every character with a… pic.twitter.com/bMfLFwLEe3
विष्णु मांचू ने आगे लिखा, “मुझे उनके साथ कई फिल्मों में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, और मैंने उन्हें कई और फिल्मों में देखा. उनके काम ने मेरे सिनेमा के प्रति चाह को आकार दिया. उनके परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं. हमने उन्हें शारीरिक रूप से खो दिया है, लेकिन उनकी कला, उनकी हंसी, और उनकी आत्मा हर सीन में जीवित रहेगी जिसे उन्होंने सजाया. रेस्ट इन पीस, सर. आपको याद किया जाएगा. आपको हमेशा याद रखा जाएगा.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी दी श्रद्धांजलि
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, “अपनी विविध भूमिकाओं से फिल्म दर्शकों का प्यार जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन दुःखद है. लगभग चार दशकों तक फिल्म और रंगमंच उद्योग को दी गई उनकी कलात्मक सेवा और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय हैं. खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनेक मधुर भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के मन में सदैव बनी रहेंगी. उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने 1999 में विजयवाड़ा से विधायक पद जीतकर जनता की सेवा की. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन एक सदमा है. फिल्म उद्योग को एक अपूरणीय क्षति हुई है. भले ही कोटा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी विविध भूमिकाओं से तेलुगु लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले, मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने जताया दुख
रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार कोटा श्रीनिवास राव जी का निधन बेहद दु:खद और अपूरणीय क्षति है. उनकी अद्भुत अभिनय प्रतिभा हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवारजनों को संबल प्रदान करें.”
कोटा श्रीनिवास से 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
बता दें, कोटा श्रीनिवास ने 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव और कॉमिक रोल ही निभाए. हर किरदार में वह जान फूंक देते थे.
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com