Himachal Pradesh में कुदरत का कहर ब्यास घाटी में तबाही कुल्लू-मनाली का संपर्क टूटा
Himachal Pradesh शिमला हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कुल्लू और मनाली में बीते 24 घंटे में भारी तबाही देखने को मिली है। ब्यास नदी और सहायक नालों के उफान ने कई घरों, दुकानों और रास्तों को अपने साथ बहा लिया। हालात इतने भयावह हैं कि कुल्लू से मनाली का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
कुल्लू-मनाली में भारी नुकसान लोग सहमे

सोमवार रात से लगातार बारिश और बाढ़ ने 28 से ज्यादा घरों, दुकानों और रेस्टोरेंट को निगल लिया। अखाड़ा बाजार, ओल्ड मनाली, रामशीला और बाहंग जैसे इलाकों में मकान और ढाबे पानी में समा गए। ब्यास का पानी डोहलू टोल प्लाजा तक पहुंच गया है। कुल्लू और मनाली के बीच की सड़क जगह-जगह नदी में बह चुकी है, जिससे लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कत हो रही है।
ब्रिज टूटे, सड़कें बह गईं

मनाली का संपर्क जिला मुख्यालय कुल्लू से पूरी तरह कट चुका है। बेली ब्रिज और लेफ्ट बैंक ब्रिज बह गए, वहीं ओल्ड मनाली को जोड़ने वाला पुल भी नदी में समा गया। ग्रीन टैक्स बैरियर के पास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और मनाली-लेह मार्ग का एक हिस्सा नदी में बह चुका है।
मंडी में भी तबाही, ब्यास मंदिर तक पहुंचा पानी

मंडी जिले में भी ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। पंचवक्त्र मंदिर तक पानी पहुंच गया। भयूली कॉलोनी से करीब 40 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना पड़ा। बालीचौकी में जमीन धंसने से दो बड़ी इमारतें गिर गईं, जिनमें 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं।
677 सड़कें बंद, हजारों प्रभावित
प्रदेश में इस वक्त 3 नेशनल हाइवे समेत कुल 677 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो चुकी है। 1413 ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए हैं और 420 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

मौत का बढ़ता आंकड़ा
हिमाचल में अब तक मानसून सीजन के दौरान 310 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा 24 घंटे में सात और लोगों की जान गई हैबिलासपुर में एक, कांगड़ा में एक, किन्नौर में दो और सोलन में तीन मौतें दर्ज हुईं।
मौसम विभाग का अलर्टमौसम विभाग ने मंडी और शिमला जिले के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Begusarai रेलवे स्टेशन पर बड़ा चमत्कार मालगाड़ी की चपेट में आईं 2 लड़कियां पटरी पर लेटकर बचाई जान