Friday, March 20, 2026

BLA ने किया पाकिस्तान पर एक और बड़ा हमला, पाक सेना के काफिले को बम से उड़ाया

by भारतीय Tv
BLA carried out another major attack on Pakistan

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान सेना के काफिले पर बड़ा हमला किया। बलूचिस्तान के तरबत में बम विस्फोट में पाक सेना का वाहन तबाह, कई जवान हताहत।

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, पाक सेना को भारी नुकसान

बलूचिस्तान: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान में एक और बड़ा हमला किया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे तरबत में दे बलूच के पास सी पीक रोड पर पाकिस्तानी सेना के काफिले में शामिल एक वाहन को बम विस्फोट में उड़ा दिया गया। बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, इस हमले में पाक सेना के जवानों के हताहत होने की सूचना है, हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

24 घंटे में दूसरी बार निशाने पर पाक सेना

बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटे में यह दूसरा हमला है। एक दिन पहले हरनई में पाकिस्तानी सेना के बम निरोधक दस्ते को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वे रेलवे ट्रैक की सफाई कर रहे थे। इससे पहले इसी सप्ताह बोलन में जाफर एक्सप्रेस पर बीएलए ने कब्जा कर लिया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कई जवान मारे गए थे और बंधकों को पकड़ लिया गया था।



बलूच लिबरेशन आर्मी का बयान

BLA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। बोलन हमले के बाद से पाकिस्तानी सैनिकों की भारी मूवमेंट देखी जा रही है, लेकिन BLA ने साफ किया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

पाकिस्तान के लिए बढ़ी चुनौती

बलूचिस्तान में लगातार बढ़ते हमले पाकिस्तान सरकार और सेना के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। BLA के हमले न सिर्फ पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि बलूचिस्तान में सेना की पकड़ कमजोर पड़ने के संकेत भी दे रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.