Wednesday, February 4, 2026

Greater Noida Devla School में बड़ी चोरी, 18 साल के शैक्षणिक रिकॉर्ड और बच्चों के खाने के बर्तन तक गायब

by Vijay Parajapati
Greater Noida Deval School

Greater Noida Devla School में चोरी से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय देवला में चोरों ने ऐसी चोरी की, जिसने शिक्षा विभाग और अभिभावकों दोनों को चिंता में डाल दिया है। सोमवार सुबह जब स्कूल खुला, तब कार्यालय की हालत देखकर स्टाफ के होश उड़ गए।

Greater Noida Devla School

दीवार काटकर घुसे चोर, अलमारियों के ताले तोड़े

प्रधानाध्यापिका सुदेश कुमारी के अनुसार, अज्ञात चोर रविवार देर रात स्कूल परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने कार्यालय की दीवार को करीब दो फीट तक काटा और अंदर घुसकर अलमारियों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर वहां रखा महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान समेट ले गए।

2008 से 2026 तक के अहम शैक्षणिक रिकॉर्ड चोरी

Join भारतीय टीवी WhatsApp Channel   

चोरी हुए दस्तावेजों में वर्ष 2008 से लेकर 25 जनवरी 2026 तक की अध्यापक उपस्थिति पंजिकाएं, छात्रों की हाजिरी रजिस्टर, प्रवेश पंजिका, पत्र व्यवहार रजिस्टर, परीक्षा परिणाम से जुड़े अभिलेख और शिक्षक डायरियां शामिल हैं।
इसके अलावा मध्याह्न भोजन (MDM) से संबंधित रिकॉर्ड, कैश बुक, एसएमसी और एमडीएम खातों की चेकबुक-पासबुक, आय-व्यय पंजिकाएं और पीटीए बैठक रजिस्टर भी गायब हैं।

Video Of Students Being Made To Cut Wood In A Government School Goes Viral

बच्चों के खाने के बर्तन तक ले गए चोर

चोर केवल दस्तावेजों तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने कार्यालय में रखा इन्वर्टर, बैटरी, माइक-स्पीकर के साथ-साथ छात्रों के खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी चोरी कर लिए।
भगोना, थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच, डोंगे, परात और अन्य रसोई सामान गायब होने से अब मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

छात्रों और शिक्षकों को हो रही परेशानी

चोरी के बाद कार्यालय का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। महत्वपूर्ण रिकॉर्ड न होने से प्रशासनिक कामकाज ठप है, वहीं खाने के बर्तन चोरी होने के कारण छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Rani Jhansi रोड जाम से मिलेगी राहत, ईदगाह से हनुमान मंदिर तक PWD करेगा बड़े सुधार
Ghaziabad में खुले नाले बने जानलेवा, हर बारिश में बढ़ रहा हादसों का खतरा

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.