Wednesday, February 4, 2026

Home Minister Amit Shah: 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद होगा समाप्त

by Vijay Parajapati
Home Minister Amit Shah announcement

सुकमा मुठभेड़ पर बोले Amit Shah, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Home Minster Amit Shah: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की नई समय सीमा का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा।

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में यह मुठभेड़ 28 मार्च से शुरू हुई थी। जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। 29 मार्च की सुबह 8 बजे से लगातार गोलीबारी जारी रही, जिसमें अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, पॉइंट 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अभी और नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट: ‘नक्सलवाद पर एक और प्रहार!’

गृहमंत्री अमित शाह ने इस बड़ी सफलता पर ट्वीट करते हुए लिखा:

“नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हिंसा छोड़ें और विकास की मुख्यधारा में शामिल हों।”

सुरक्षाबलों की सतर्कता, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

इस ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Home Minister Amit Shah Announcement
Home Minister Amit Shah’S Big Announcement: Naxalism Will End By March 31, 2026

फिलहाल सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल को पूरी तरह घेर लिया है। आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी नक्सली भाग न सके। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस अभियान के बाद नक्सलवाद को लेकर सरकार की स्थिति और मजबूत हुई है और 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार का सख्त रुख, नक्सलियों से की शांति की अपील

गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि अब हिंसा का कोई स्थान नहीं है। सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अपनी रणनीति पर पूरी ताकत से काम कर रही है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार छोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ें और देश के विकास में योगदान दें।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.