Wednesday, February 4, 2026

भारत में Turkey ग्लोबल टाइम्स का X अकाउंट बैन, ऑपरेशन सिंदूर पर फैलाई जा रही थी गलत जानकारी

by pankaj Choudhary
China:भारत सरकार ने चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और TRT वर्ल्ड के X अकाउंट को बैन कर दिया है। आरोप है कि दोनों मीडिया प्लेटफॉर्म भारत विरोधी झूठी खबरें फैला रहे थे, खासकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर।

China बड़ी कार्रवाई: भारत में ग्लोबल टाइम्स का X अकाउंट किया गया बैन

Turkey : सरकारी मीडिया आउटलेट ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट अब भारत में नहीं दिखेगा। भारत सरकार ने इस अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है, जिसके चलते इसे बैन कर दिया गया है।

ग्लोबल टाइम्स, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है और इसे अक्सर चीन का प्रोपेगेंडा फैलाने वाला मीडिया आउटलेट कहा जाता है। भारत सरकार की यह कार्रवाई सूचना युद्ध और भ्रामक प्रचार के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


ऑपरेशन सिंदूर पर फैलाई गई थी झूठी रिपोर्ट

ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पाकिस्तान वायु सेना (PAF) ने एक और भारतीय फाइटर जेट को मार गिराया है। इस रिपोर्ट में “पाकिस्तानी सेना के अज्ञात स्रोतों” का हवाला देते हुए यह कहा गया था कि भारत ने पाकिस्तान में रातभर हवाई हमले किए थे, जिनका जवाब पीएएफ ने दिया।

हालांकि, भारत ने इस रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया और तुरंत इसका खंडन किया। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा गया,
“प्रिय @globaltimesnews, हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले आप अपने तथ्यों को सत्यापित कर लें और अपने स्रोतों की जांच कर लें।”


TRT वर्ल्ड का अकाउंट भी हुआ बैन

भारत सरकार ने न केवल ग्लोबल टाइम्स बल्कि तुर्की के प्रसारक TRT वर्ल्ड के X अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया है। TRT वर्ल्ड पर भी भारत-विरोधी खबरें फैलाने और बिना पुष्टि के रिपोर्टिंग करने का आरोप है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम भारत की डिजिटल संप्रभुता और सूचना सुरक्षा को बनाए रखने की दिशा में आवश्यक था।


चीन के अरुणाचल पर दावे को भारत ने बताया ‘बेतुका’

इस घटना से पहले भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा कुछ स्थानों के नाम बदलने के प्रयास को सख्ती से खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने इसे ‘बेतुका’ बताया और दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, था और रहेगा।

File:turkish Map-Flag.png - Wikimedia Commons

चीन ने हाल ही में अरुणाचल के कई हिस्सों को “दक्षिणी तिब्बत” बताकर उनके नामों की एक नई सूची जारी की थी। इसके जवाब में भारत ने दो टूक कहा कि इस तरह की कोशिशें जमीन पर वास्तविकता नहीं बदल सकतीं।


भारत की स्पष्ट चेतावनी: गलत सूचना के खिलाफ नहीं होगी नरमी


सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाई मुद्दों या सैन्य अभियानों से जुड़ी हो, तो ऐसे मीडिया आउटलेट्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें:


यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
कश्मीर टूरिस्ट अटैक से 12,000 करोड़ के पर्यटन उद्योग पर संकट, 2.5 लाख लोगों की रोज़ी पर खतरा

Source – India tv
Written by -Pankaj Chaudhary

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.