Wednesday, February 4, 2026

IPL 2025: vaibhav Suryavanshi ने 35 गेंदों में ठोका शतक, बोले- डर नहीं लगता, गेंद पर फोकस करता हूं

by Vijay Parajapati
IPL 2025 में 14 साल के vaibhav Suryavanshi ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद उनके जवाब और आत्मविश्वास ने फैन्स का दिल जीत लिया।

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 38 गेंदों में जड़ा शतक

vaibhav Suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए IPL 2025 मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान के लिए खेल रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रन ठोक दिए। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 7 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े।


35 गेंदों में पूरा किया शतक, प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्यवंशी

मैच की पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखाने वाले वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। IPL जैसे टूर्नामेंट में इस उम्र में ऐसी परफॉर्मेंस देना किसी सपने से कम नहीं। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 15.5 ओवर में 212 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।


यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

मैच के बाद बोले वैभव: “तीन-चार महीने की मेहनत रंग लाई”

मैच के बाद जब वैभव से उनकी इस शानदार पारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा,
“बहुत अच्छा लग रहा है… ये मेरी तीन पारियों में पहला शतक है। मैं पिछले तीन-चार महीने से इसकी मेहनत कर रहा था और उसका फल अब मिल गया। मैं मैदान को ज्यादा नहीं देखता, बस गेंद पर फोकस करता हूं।”
उनका यह जवाब फैंस के बीच वायरल हो गया।


क्या गेंदबाजों से डर लगता है? वैभव के जवाब ने लूटी महफिल

इंटरव्यू के दौरान जब वैभव से पूछा गया कि क्या अब गेंदबाज उन्हें टारगेट करेंगे और क्या उन्हें डर लगता है? तो उन्होंने आत्मविश्वास से भरे अंदाज में तुरंत जवाब दिया,
“नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।”
उनके इस बेबाक और निर्भीक जवाब ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यह जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।


यशस्वी जायसवाल के साथ की शतकीय साझेदारी, कहा- उनसे सीखने को मिला

वैभव सूर्यवंशी की यह तूफानी पारी यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर बनी 100 रनों की साझेदारी का हिस्सा थी। इस बारे में उन्होंने कहा,
“यशस्वी भाई के साथ बल्लेबाजी करने से आत्मविश्वास आता है। वह हमेशा पॉजिटिव रहते हैं और मुझे सलाह भी देते हैं, जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। IPL में शतक लगाना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है।”


सोशल मीडिया पर छाया बाल बल्लेबाज, फैंस बोले- “नेक्स्ट स्टार मिल गया”

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी के बाद क्रिकेट फैंस और दिग्गज उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह वैभव ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उन्हें “नेक्स्ट विराट कोहली” और “नया सुपरस्टार” बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.