Wednesday, February 4, 2026

Israeli Attack Iran के नए राष्ट्रपति पेजेशकियन हुए घायल, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

by Sarita Kumari
Israeli Attack में Iran के नए राष्ट्रपति पेजेशकियन हुए घायल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 जून को हुए इजरायली हमले में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन घायल हो गए थे। उनके पैर में गंभीर चोट आई और उन्हें इमरजेंसी एग्जिट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Israeli Attack Iran रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली हमले में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन घायल हुए हैं। हालांकि ईरान सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज़ हो गई है।

जहां ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ठहरे हुए थे, उस स्थान के आसपास इजराइल ने छह बम बरसाए थे। इस हमले में उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी हालत कुछ समय के लिए चिंताजनक हो गई थी।

भले ही इजराइल और ईरान के बीच चला युद्ध अब थम चुका हो, लेकिन इससे जुड़ी एक बड़ी जानकारी अब सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस संघर्ष के दौरान हुए एक इजरायली हवाई हमले में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेस्कियन घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि यह हमला 15 जून को हुआ था, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं।

Israeli Attack
Israeli Attack में Iran के नए राष्ट्रपति पेजेशकियन हुए घायल, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इजरायली हमले के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत इमरजेंसी एग्जिट के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान के पास राष्ट्रपति मौजूद थे, वहां इजराइल ने कुल छह बम गिराए थे, जिससे इलाके में भारी तबाही मची।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.