Tuesday, February 3, 2026

गर्लफ्रेंड थी साथ में, नोएडा OYO होटल में IT इंजीनियर ने की आत्महत्या

by Vijay Parajapati
IT engineer commits suicide in Noida OYO hotel, girlfriend was with him

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था इंजीनियर उमेश

गर्लफ्रेंड थी साथ में : नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां सेक्टर-27 के एक होटल में 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश ने आत्महत्या कर ली। उमेश नोएडा स्थित एक OYO होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा हुआ था। घटना के समय उसकी गर्लफ्रेंड होटल के बाथरूम में थी। जैसे ही वह बाहर निकली, उसने देखा कि उमेश पंखे से लटका हुआ है। यह देख वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिसके बाद होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी गई।

गर्लफ्रेंड ने बताया – बाथरूम से निकलते ही देखा उमेश को लटका हुआ

उमेश के साथ होटल में मौजूद गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह बाथरूम में थी। जब वह बाहर आई तो देखा कि उमेश पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाया। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस कर रही है आत्महत्या के कारणों की जांच

कोतवाली सेक्टर-20 प्रभारी ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उमेश शादीशुदा था और उसका अपनी पत्नी से वैवाहिक विवाद चल रहा था। यहां तक कि उसने तलाक का केस भी दायर किया हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पारिवारिक तनाव उमेश की आत्महत्या की वजह बना।

होटल में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही गर्लफ्रेंड से पूछताछ

घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। OYO होटल का स्टाफ भी स्तब्ध रह गया कि ऐसा कुछ उनके होटल में हुआ। होटल प्रबंधन की मदद से पुलिस ने गर्लफ्रेंड से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन उससे आत्महत्या से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी ली जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.