Wednesday, March 18, 2026

Kota News रात में घूमने निकले Couple के बीच झगड़ा, युवक ने की Firing

by Sarita Kumari
Kota News: आरके पुरम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूटी पर जा रहे युवक ने महिला वकील को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर मौत हो गई, महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kota News: कोटा के आरके पुरम क्षेत्र में देर रात युवक ने अपनी महिला मित्र को मारी गोली, वारदात से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच।

कोटा जिले के आरके पुरम थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला पर फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

राजस्थान के कोटा जिले के आरके पुरम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने देर रात वन विभाग कार्यालय के पास एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद यूवक ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गंभीर रूप से घायल महिला, जो पेशे से वकील बताई जा रही है, को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Kota News
स्कूटी पर बैठी महिला मित्र को युवक ने मारी गोली

दोनों रात में स्कूटी से निकले थे घूमने,

मिली जानकारी के अनुसार, कोटा के आरके पुरम क्षेत्र में करण गुर्जर नामक युवक अपनी महिला मित्र, जो पेशे से वकील हैं, के साथ देर रात स्कूटी से मुकुंदरा रोड़ की ओर जा रहा था। महिला स्कूटी चला रही थीं और करण पीछे बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस ने अचानक तुल पकड़ लिया और गुस्से में आकर करण ने पिस्टल निकला। उस महिला के सिर पर पिस्टल तानकर गोली चला दी। इसके तुरंत बाद करण ने खुद को गोली मार ली।

लड़के की मौत, महिला की हालत नाजुक

गोली चलने की आवाज सुनते ही पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवक और महिला दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कारण गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज न्यू मेडिकल कॉलेज में जारी है।

Kota News
स्कूटी पर बैठी महिला मित्र को युवक ने मारी गोली

डिप्टी मनीष शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन सही वजह जानने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। मौके पर एफएसअल टीम को बुलाकर सबूत इकठ्ठा किए गए हैं, जिससे जांच को ठोस आधार मिल सके।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.