Thursday, February 5, 2026

Lady Pilot Molested in Uber Ride, Mumbai में 3 लोगों पर FIR – 2 Accused On the Run

by Sarita Kumari
Lady Pilot Molested in Uber Ride,Mumbai में एक Uber Ride के दौरान महिला पायलट के साथ हुई छेड़छाड़। ड्राइवर ने नहीं की कोई मदद, दो अजनबी यात्रियों ने की बदसलूकी। तीन पर केस दर्ज, दो आरोपी अब भी फरार।

Lady Pilot Molested in Uber Ride, Mumbai: ड्राइवर मूकदर्शक बना रहा, जबकि दो अजनबी आरोपियों ने बदसलूकी की। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें दो अभी भी फरार हैं।

महिला ने बताया कि करीब 25 मिनट की यात्रा के दौरान ड्राइवर ने न तो कोई हस्तक्षेप किया और न ही कैब में मौजूद दो अजनबियों को रोकने की कोशिश की। घटना घटते समय वह पूरी तरह चुप रहा, जिससे महिला को और असुरक्षित महसूस हुआ।

Mumbai:-
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। एक 28 वर्षीय महिला पायलट के साथ उबर कैब में सफर के दौरान गंभीर छेड़छाड़ की घटना हुई। मामले में पुलिस ने उबर कैब के ड्राइवर सहित तीन लोगों पर यौन उत्पीड़न, जान से धमकाने और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। दो आरोपी अब भी फरार है।

महिला पायलट अकेली घर लौट रही थी।

यह घटना गुरुवार की देर रात की है, जब पीड़िता दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके से अपने घर घाटकोपर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, वह अपने पति से मिलने गई थी। , जो भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं और फिलहाल मुंबई के एक सैन्य रिहायशी परिसर में तैनात है। महिला खुद घाटकोपर इलाके में अकेले रहती हैं।

पीड़िता ने रात करीब 11:15 बजे फोर्ट से उबर कैब बुक की और सफर शुरू किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ किलोमीटर आगे जाने के बाद कैब ड्राइवर ने तय रूट से गाड़ी मोड़ दी। इसके बाद हालात तेजी से बदल गए।

Molested In Uber Ride
Lady Pilot Molested in Uber Ride,

कैब में दो अजनबी बैठे, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न

महिला की शिकायत के अनुसार, रूट बदलने के कुछ देर बाद ड्राइवर ने रास्ते में गाड़ी रोकी और दो अनजान पुरुषों को कैब में बैठा लिया। इनमें से एक आरोपी पीछे आ कर महिला के बगल में बैठ गया, जबकि दूसरा आगे की सीट पर था। पीछे बैठे व्यक्ति ने पहले तो महिला के साथ जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की। उसने महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और फिर उसकी जांघ पर भी हाथ रखने की कोशिश की।

जब महिला ने जोर से विरोध किया और चिल्लाई, तो आगे बैठे दूसरे व्यक्ति ने उसे धमकी देते हुए उससे चुप रहने को कहा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने पूरे समय चुप्पी सीधे रखी। उसने न तो अजनबियों को रोका और न ही महिला की मदद की।

पुलिस नाके को देख भागे आरोपी

करीब 25 मिनट के सफर के दौरान महिला मानसिक रूप से बुरी तरह झकझोर चुकी थीं। इसी दौरान कैब एक पुलिस नाके के पास सी गुजरी। नाका देख कर दोनों आरोपी तुरंत कैब से उतरकर मौके से फरार हो गए। ड्राइवर ने महिला से कुछ नहीं कहा और उसे उसके घर तक चुपचाप छोड़ गया।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

इस पूरी घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कैब ड्राइवर समेत तीन लोगों के खिलाफ IPC की धारा
354 (छेड़छाड़),
506 (धमकी देना),
34 (साझा अपराध), के तहत कैसे दर्ज किया हैं।
Police का कहना है कि मामला गंभीर है और दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए उबर के सिस्टम, CCTV फोटोज और कॉल रिकॉर्ड्स की मदद ली जा रही हैं। ड्राइवर को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Molested In Uber Ride
Lady Pilot Molested in Uber Ride,

इस घटना ने एक बार फिर मुंबई जैसे महानगर महिलाएं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उबर जैसी निजी कैब सेवाओं में सुरक्षा फ़ीचर होने के बावजूद अगर ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध हो, तो घटनाएं न केवल यात्रियों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम की विश्वनीयता पर भी चोट करती हैं।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: Today Hindi News, Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.