Wednesday, February 4, 2026

शादी का सपना दिखाया, दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया – अब ज़ेनब को पुलिस दर-दर भटका रही! – zenab Video

by Vijay Parajapati
शादी का सपना दिखाया, दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया – अब ज़ेनब को पुलिस दर-दर भटका रही! - zenab Video

मुंबई से यूपी तक न्याय की तलाश, प्रेमी ने दुष्कर्म कर शादी से किया इनकार

zenab: थाना – मुंडेरवा, चौकी – खजौला (उत्तर प्रदेश): मुंबई की रहने वाली एक युवती ज़ेनब (परिवर्तित नाम) न्याय की उम्मीद में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले तक पहुंच गई है। पीड़िता का आरोप है कि सैफ अली नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और जब शादी की बात आई, तो वह उसे छोड़कर भाग निकला

शादी का वादा, फिर विश्वासघात

ज़ेनब और सैफ अली के बीच संबंध मुंबई में बने थे। आरोपी सैफ ने ज़ेनब को अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा किया। इस झूठे भरोसे के चलते ज़ेनब ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। लेकिन जब बात विवाह की आई, तो सैफ अली ने साफ इनकार कर दिया और गायब हो गया

शिकायत दर्ज, लेकिन FIR नहीं

ज़ेनब ने आरोपी के खिलाफ थाना मुंडेरवा और चौकी खजौला में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि तमाम गुहारों के बावजूद अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, जिससे वो बेहद हताश है।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील

न्याय न मिलने पर ज़ेनब ने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उसने ट्वीट के ज़रिए उत्तर प्रदेश पुलिस, ADG जोन, DGP यूपी और मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की मांग की है। अब सवाल यह है…

  • क्या पीड़िता को मिलेगा न्याय?
  • पुलिस आखिर FIR दर्ज करने से क्यों हिचक रही है?
  • क्या महिला सुरक्षा सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

डिस्क्लेमर:
यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ज़ेनब की आपबीती के मामले को संज्ञान में लाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस रिपोर्ट का मकसद किसी को नीचा दिखाना या अपमानित करना नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के अधिकारों और न्याय की आवश्यकता को उजागर करना है। हम सभी से अपील करते हैं कि वे संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता से विचार करें और सही जानकारी के साथ कदम उठाएं। Bhartiya Tv

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.