Wednesday, February 4, 2026

MS Dhoni ने T20 में जड़ा 350वां छक्का, लेकिन असली बात तो अभी बाकी है…

by Vijay Parajapati
MS Dhoni ने T20 में जड़ा 350वां छक्का, लेकिन असली बात तो अभी बाकी है…

MS Dhoni का बड़ा कारनामा, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 350 छक्के

MS Dhoni : IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एमएस धोनी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी का पहला छक्का लगाया, उन्होंने टी20 क्रिकेट में 350 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया। इस कारनामे के साथ वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Msd Gifs | Tenor
Ms Dhoni ने T20 में जड़ा 350वां छक्का, लेकिन असली बात तो अभी बाकी है… 9

धोनी की एंट्री हुई खास क्लब में

इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम था – रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव। अब महेंद्र सिंह धोनी भी इस एलीट क्लब में शामिल हो चुके हैं।

  • रोहित शर्मा: 459 मैचों में 542 छक्के
  • विराट कोहली: 410 मैचों में 434 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव: 321 मैचों में 368 छक्के
  • एमएस धोनी: 404 मैचों में 350 छक्के
  • संजू सैमसन: 303 मैचों में 348 छक्के (वो भी जल्द ही इस क्लब में शामिल हो सकते हैं)

धोनी की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भले ही उनका खेल अब उम्र की ढलान पर है, लेकिन मैदान पर उनका जलवा अभी भी कायम है।

Ipl 2025: Csk Vs Rcb - Why Did Ms Dhoni Bat At No.9? | Mint

आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

इस सीजन में धोनी ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 182 रन बनाए हैं। उन्होंने ज्यादातर पारियों में निचले क्रम में बल्लेबाजी की, जिसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना भी की।

IPL 2025 के शुरुआत में धोनी को CSK ने एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था। लेकिन बीच सीजन में जब नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए, तब धोनी ने फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।

हालांकि, कप्तानी के बावजूद धोनी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सके। चेन्नई सुपर किंग्स इस बार क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन धोनी की यह व्यक्तिगत उपलब्धि फैंस के लिए खुशी का मौका बन गई।

Dhoni Six Trending Gif - Dhoni Six Trending Gif - Discover &Amp; Share Gifs
Ms Dhoni ने T20 में जड़ा 350वां छक्का, लेकिन असली बात तो अभी बाकी है… 10

क्या ये था धोनी का आखिरी सीजन?

फैंस के मन में अब ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या ये आईपीएल धोनी का आखिरी सीजन था? उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो एक सीजन और खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.