Thursday, March 19, 2026

हमारी बेटी को फांसी दी जाए… मुस्कान के माता-पिता ने खोले कई राज, अंधा प्यार करता था सौरभ

by भारतीय Tv
Our daughter should be hanged... Muskan's parents revealed many secrets

मुस्कान के माता-पिता बोले- हमारी बेटी को फांसी दी जाए

मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि खुद मुस्कान के माता-पिता ने भी उसे फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस लड़ाई में सौरभ के परिवार के साथ हैं और अपनी बेटी का समर्थन नहीं करेंगे।

पहाड़ों से लौटकर कबूला गुनाह, मां-बाप ने खुद करवाया गिरफ्तार

Our Daughter Should Be Hanged... Muskan'S Parents Revealed Many Secrets
हमारी बेटी को फांसी दी जाए… मुस्कान के माता-पिता ने खोले कई राज, अंधा प्यार करता था सौरभ 9

मुस्कान के माता-पिता प्रमोद और कविता रस्तोगी ने बताया कि उनकी बेटी पहाड़ों से लौटकर घर आई थी और उसने खुद कबूल किया कि उसने सौरभ की हत्या की है। मुस्कान की मां ने बताया, “उसने हमसे कहा, ‘मम्मी, हमने सौरभ को मार डाला।’ इसके बाद हमने उसे तुरंत पुलिस स्टेशन ले जाकर गिरफ्तार करवा दिया।”

सौरभ से करता था अंधा प्यार, फिर भी पत्नी ने दी दर्दनाक मौत

सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान से बेइंतहा प्यार करता था। उसने अपने माता-पिता और करोड़ों की संपत्ति छोड़कर मुस्कान के साथ शादी की थी। हालांकि, मुस्कान और साहिल के बीच अवैध संबंध बन गए और दोनों ने सौरभ की हत्या की साजिश रच डाली।



ड्रग्स का आदी था साहिल, मुस्कान को भी कर दिया था लत का शिकार

Our Daughter Should Be Hanged... Muskan'S Parents Revealed Many Secrets
हमारी बेटी को फांसी दी जाए… मुस्कान के माता-पिता ने खोले कई राज, अंधा प्यार करता था सौरभ 10

मुस्कान के माता-पिता का कहना है कि साहिल ड्रग्स का आदी था और उसने मुस्कान को भी इस बुरी लत में धकेल दिया। जब सौरभ को इसका पता चला, तो उसने मुस्कान को समझाने की कोशिश की और साहिल से मिलने से रोका। इसी वजह से दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी।

बेटी के लिए तलाक नहीं लिया, लेकिन मिली दर्दनाक मौत

2016 में प्रेम विवाह करने वाले सौरभ और मुस्कान की शादीशुदा जिंदगी में 2019 में उनकी बेटी के जन्म के बाद दरारें आ गईं। जब सौरभ को मुस्कान और साहिल के अफेयर के बारे में पता चला, तो उसने तलाक लेने का सोचा, लेकिन अपनी बेटी की खातिर उसने रिश्ता नहीं तोड़ा। इसके बाद वह मर्चेंट नेवी की नौकरी पर लौट गया, लेकिन उसकी यह कोशिश भी बेकार गई।

चार मार्च को की गई थी नृशंस हत्या

4 मार्च को जब सौरभ अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर आया था, तभी मुस्कान और साहिल ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसके शव के 15 टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया।

हत्या के बाद पहाड़ों पर घूमने गए आरोपी, फोन से लोगों को गुमराह किया

Horrific Murder In Meerut: Wife And Her Lover Cut Her Husband'S Body Into 15 Pieces And Then Buried Him In A Cement Drum!
Wife Murder His Husband With His Boyfriend

इस हत्या को अंजाम देने के बाद मुस्कान और साहिल पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने चले गए और सौरभ के फोन से उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं, ताकि लोगों को लगे कि वह अभी भी जिंदा है। लेकिन जब सौरभ के परिवार से संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में खुलासा, सीमेंट के ड्रम से मिले शव के टुकड़े

पुलिस ने जब मुस्कान और साहिल से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उस ड्रम को ड्रिल कर शव के टुकड़े बरामद किए, जिसमें सौरभ की लाश को ठिकाने लगाया गया था। फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.