Sunday, March 22, 2026

Pakistan में दरिंदगी की हद! बस से उतारकर यात्रियों को मारी गोली, 9 की मौत

by Sarita Kumari
Pakistan पाकिस्तान के बलूचिस्तान में झोब के पास हथियारबंद हमलावरों ने एक बस रोककर 9 यात्रियों की पहचान कर उन्हें गोलियों से भून डाला। हमले का आरोप फितना अल-हिंदुस्तान संगठन पर लगा है, सुरक्षाबल जांच में जुटे हैं।

Pakistan के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने बस को रोककर यात्रियों की पहचान जांची और चुनकर लोगों को नीचे उतारकर बेरहमी से गोलियों से भून डाला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

यह भयावह घटना पाकिस्तान के उतरी बलूचिस्तान स्थित झोब शहर के पास हुई, जहां हथियारों से लैस हमलावरों ने एक बस को बीच रास्ते में रोका। उन्होंने यात्रियों को जबरन नीचे उतारा और पहचान के आधार पर 9 लोगों को चुनकर गोली मार दी।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत से एक फिर खौफनाक हिंसा की खबर सामने आई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की केटा से लाहौर जा रही एक बस को हथियार बंद हमलावरों ने बीच रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने बस में सवार यात्रियों में से कम से कम 9 लोगों को उतारकर उनका उपहारण किया और बाद में बेरहमी से गोली मार कर हत्या कर दी।

यह दिल दहला देने वाली घटना उतरी बलूचिस्तान के झोब इलाके के पास – घटी, जहां बंदूकधारियों ने एक बस को जबरन रोका। इसके बाद उन्होंने यात्रियों को बस से नीचे उतारा, उनकी पहचान की और 9 लोगों को चुन कर गोली मार दी।

Pakistan
Pakistan में दरिंदगी की हद! बस से उतारकर यात्रियों को मारी गोली, 9 की मौत

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस हमले के पीछे फितना अल हिन्दुस्तान नामक संगठन का हाथ होने का संदेह जताया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने इस साल मई में बलूचिस्तान में सक्रिय सभी विद्रोह समूहों को फितना अल हिन्दुस्तान के नाम से चिह्नित किया था। इसी नाम के तहत अब इन संगठनों को आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नवीद आलम ने जानकारी दी कि हमलावार यात्रियों को अगवा करके बस से काफी दूर ले गए और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शवों को बरखान जिले के रखनी अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,” आतंकवादियों ने यात्रियों को जबरन बस से बाहर निकाला, उनकी पहचान की और फिर नौ निर्दोष पाकिस्तानियों की निर्ममता से हत्या कर दी।”

Pakistan
Pakistan में दरिंदगी की हद! बस से उतारकर यात्रियों को मारी गोली, 9 की मौत

अधिकारी ने कहा कि निर्दोष और असहाय नागरिकों की निर्मम हत्या फितना अल हिन्दुस्तान की क्रूरता और बर्बर सोच का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जैसे ही अपहरण की सूचना मिली, सुरक्षा बलों ने तुरंत कारवाई की, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षाबलों की टीमें लगातार क्षेत्र को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.