Wednesday, February 4, 2026

Pakistani : मिसाइल या पीपा-कनस्तर? सोशल मीडिया पर उड़ रहा फुस्स बमों का मज़ाक

by pankaj Choudhary
Pakistani : भारत में मिलीं पाकिस्तानी फुस्स मिसाइलों पर सोशल मीडिया पर मज़ेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग रस्सियों से घसीटते, हाथों में उठाते दिखे बम के टुकड़े। पढ़िए कैसे उड़ रहा है पाकिस्तान का मज़ाक।

Pakistani : मिसाइल या पीपा-कनस्तर? सोशल मीडिया पर चल रही फुस्स बमों की मज़ाक उड़ाने की महाभारत

a href=”https://whatsapp.com/channel/0029VarmcWp8aKvBpESA1D0K” target=”_blank” style=”text-decoration: none;”>

ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में आया था हमला, लेकिन सब निकला फुस्स!

हाल ही में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने कई ड्रोन और मिसाइलें भारत की ओर दागीं, लेकिन सभी हवा में ही फुस्स हो गईं। भारतीय एयर डिफेंस ने पूरी तरह मुस्तैदी दिखाते हुए इन हमलों को विफल कर दिया।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के खेतों में इन पाकिस्तानी मिसाइलों के मलबे पड़े मिले — और अब सोशल मीडिया पर इन्हीं मलबों को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।


खेतों में पड़े मिसाइल के टुकड़े, लोग कर रहे रस्सी से घसीट

एक वीडियो में देखा गया कि पंजाब के किसी खेत में पड़ी मिसाइल को ग्रामीण रस्सी से बांधकर ऐसे घसीट रहे हैं जैसे कोई भैंसा हो। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @SarpanchMika नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

“अगर आतंकी पन्नू मिल गया, तो उसका भी यही हाल करेंगे।”


सोशल मीडिया बना पाकिस्तान के बमों का कब्रिस्तान

सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तानी मिसाइलों की हालत पर तंज कसते हुए लिखा:

  • “पाकिस्तान वाले मिसाइल के नाम पर पीपा और कनस्तर फेंक रहे हैं।” — @AnilYadavmedia1
  • “अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो इन फुस्स बमों के बदले दो-तीन बर्तन खरीद लेते।” — एक यूजर
  • “पंजाबी मिसाइल को सेल्फी पॉइंट बना रहे हैं!” — @craziestlazy
  • “भारतीय बच्चे पाकिस्तानी मिसाइलों से पटाखे समझ कर खेल रहे हैं।” — @Memergirl__

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिया करारा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा कि,

दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान की मिसाइलें भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर और भी जोश देखने को मिला, जहां लोगों ने पाकिस्तानी रक्षा नीति को मिमिक्री करार दिया।


पुलिस और सेना ने बरामद किए मलबे

राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और पोखरण में भी मिसाइल के टुकड़े मिले। इन्हें पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर सेना को सौंप दिया है।


पाकिस्तानी मिसाइलों से डरे नहीं भारतीय, बल्कि बना रहे हैं मज़ाक

इन मीम्स और वीडियो से एक बात तो साफ है — पाकिस्तान के हमलों ने भारत के मनोबल को तो नहीं तोड़ा, बल्कि जनता ने हंसी और हिम्मत से जवाब दिया है।

देश की जनता भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है। पाकिस्तान चाहे जितने भी पीपे-कनस्तर फेंके, भारत की हंसी उन्हें चीर कर रख देगी

a href=”https://whatsapp.com/channel/0029VarmcWp8aKvBpESA1D0K” target=”_blank” style=”text-decoration: none;”>

📌 यह भी पढ़ें:

👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Source – Ndtv
Written By – Pankaj Chaudhary

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.