Thursday, February 5, 2026

जवानों के संग दीवाली मनाने कच्छ पहुंचे पीएम मोदी, मिठाई से मनाया त्योहार

by Vijay Parajapati
PM Modi In Gujrat With Solders

कच्छ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार सैनिकों के साथ दीवाली मनाने के लिए गुजरात के कच्छ पहुंच चुके हैं। हर साल की तरह, इस बार भी वे जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए यहाँ आए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, उन्होंने कुछ देर पहले जवानों के साथ दीवाली का जश्न मनाया। पिछले साल, पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी।

सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

आज सुबह, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और सभी को दीवाली की बधाई दी। पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, वे हर बार दीवाली का त्योहार सेना के जवानों के साथ मनाते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने जवानों के साथ दीवाली मनाई थी।

श्रद्धांजलि और शपथ

इससे पहले, आज उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर शपथ भी ली और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आतंकियों के आकाओं को पता चल गया है कि भारत का अब कुछ नहीं हो सकता क्योंकि भारत देश अब किसी भी आतंकवादी को छोड़ेगा नहीं।”

जवानों के साथ दीवाली की परंपरा

प्रधानमंत्री बनने के बाद, पीएम मोदी ने 2014 में सियाचिन का दौरा किया था। यह पहला मौका था जब उन्होंने यहाँ पर दीवाली का त्योहार जवानों के साथ मनाया। 2015 में उन्होंने पंजाब में दीवाली मनाई थी। 2016 में, पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया।

विभिन्न स्थानों पर मनाई गई दीवाली

2017 में, पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई। वहीं, 2018 में उन्होंने उत्तराखंड में जवानों के संग प्रकाश पर्व मनाया। 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर का दौरा किया और राजौरी में भारतीय सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई। 2020 में उन्होंने लोंगेवाला का दौरा किया और वहां जवानों के साथ दीपावली मनाई। 2021 में पीएम मोदी ने नौशेरा में जवानों संग दीवाली मनाई।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.