Tuesday, March 17, 2026

IPL 2025: साई सुदर्शन का धमाकेदार प्रदर्शन, टीम इंडिया में एंट्री का ठोका दावा

by Vijay Parajapati
IPL 2025: साई सुदर्शन का धमाकेदार प्रदर्शन, टीम इंडिया में एंट्री का ठोका दावा

इस खिलाड़ी ने ठोक दिया टीम इंडिया में एंट्री का दावा

IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और एक बार फिर इस लीग ने टीम इंडिया को एक नया सितारा दे दिया है। गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश कर दिया है। उनका यह प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि अब उनका नाम T20 वर्ल्ड कप 2026 के संभावित खिलाड़ियों में गिना जाने लगा है।

गुजरात के लिए लगातार रन बरसा रहे हैं साई

साई सुदर्शन इस साल आईपीएल में 6 मैचों में 329 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 31 चौके और 13 छक्के जड़े हैं। उनका औसत 54.83 और स्ट्राइक रेट करीब 151 का है। ये आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि आक्रामक अंदाज़ में विपक्षी टीमों पर हावी हो रहे हैं। मौजूदा सीज़न में वह निकोलस पूरन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। खास बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों में वह पहले स्थान पर हैं।

IPL करियर में लगातार निखरते गए साई

साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए किया था। तब से अब तक उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ी के लिए 31 मैचों में 1363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.67 और स्ट्राइक रेट 141 के आसपास रहा है। उन्होंने अब तक 1 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। इस सीजन में उनका खेल बिल्कुल अलग और एक परिपक्व बल्लेबाज की तरह देखने को मिला है।

इंटरनेशनल डेब्यू भी कर चुके हैं, लेकिन मौके कम मिले

साई सुदर्शन को भारत के लिए खेलने का मौका भी मिल चुका है। उन्होंने तीन वनडे मैचों में 127 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जुलाई 2024 में T20 डेब्यू भी किया था, लेकिन उस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला। इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। मगर अब उनके IPL प्रदर्शन को देखकर यह साफ हो गया है कि वह दोबारा टीम इंडिया में वापसी करने के पूरे हकदार हैं

Ipl New Logo: इंडियन प्रीमियर लीग का ...

क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में चयन?

भारत के लिए अगला बड़ा टारगेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 है, और चयनकर्ता अबसे ही संभावित खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं। अगर साई सुदर्शन इसी तरह रन बनाते रहे, तो वह जल्द ही वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि BCCI की चयन समिति साई सुदर्शन पर कितना भरोसा जताती है।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.