Wednesday, February 4, 2026

झेलम नदी में अचानक बाढ़, पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में आपातकाल लागू

by pankaj Choudhary
Sudden flood in Jhelum river, emergency imposed in Muzaffarabad, Pakistan

झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा, मुजफ्फराबाद में मची अफरातफरी

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद इलाके में झेलम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने हालात को गंभीर देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी है। मस्जिदों से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


भारत पर आरोप: बिना सूचना के छोड़ा पानी

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया, जिससे जल प्रवाह में तेज़ी आई। आरोप लगाया जा रहा है कि भारतीय अधिकारियों ने पूर्व सूचना नहीं दी, जिसके कारण तटवर्ती इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया। खास तौर पर हट्टियन बाला और चकोटी इलाकों में हालात अधिक बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।


पानी का बहाव: बारामुल्ला से चकोटी तक खतरा

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले से बहता हुआ पानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोटी इलाके से होते हुए मुजफ्फराबाद तक पहुंच गया है। स्थानीय प्रशासन लगातार नदी किनारे के इलाकों में गश्त कर रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।


मस्जिदों से हो रहे ऐलान, जनता को चेतावनी

मुजफ्फराबाद और आस-पास के इलाकों में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी के पास न जाएं और पुलों पर भी भीड़ न लगाएं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के नज़ारे देखने के लिए पुलों पर जमा हो रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।


बाढ़ का नज़ारा देखने उमड़ी भीड़, खतरा बढ़ा

बढ़ते जलस्तर के बीच कई लोग सुरक्षा चेतावनियों की अनदेखी कर नदी के पास इकट्ठा हो रहे हैं। प्रशासन ने चेताया है कि नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे जान-माल का खतरा भी बन सकता है। स्थानीय प्रशासन ने पुलों और नदी किनारे गश्त बढ़ा दी है।

Source – India tv

Written by – Pankaj Chaudhary

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.