US Gun Culture: अमेरिका में फिर स्कूल फायरिंग, 2 बच्चों की मौत और 17 घायल
अमेरिका में गन कल्चर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार, 27 अगस्त की सुबह मिनियापोलिस स्थित एक कैथोलिक स्कूल में फिर से गोलीबारी हुई। इस हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए, जिनमें 14 बच्चे शामिल हैं। खास बात यह है कि यह घटना साल 2025 की 58वीं स्कूल शूटिंग है।
हमलावर ने बच्चों को निशाना बनाकर खुद को मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने जानबूझकर बच्चों और स्टाफ को निशाना बनाया। उसकी पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है। हमला करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
2025 में अब तक कितनी घटनाएं?
गन सेफ्टी पर नजर रखने वाली संस्था Everytown for Gun Safety के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में K-12 स्कूलों में अब तक 57 गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। मिनियापोलिस की ताजा घटना इसमें शामिल नहीं है।

- इन घटनाओं में 47 लोग घायल हुए।
- इनमें से कम से कम 15 लोगों की मौत हुई।
- ज्यादातर पीड़ित स्कूली बच्चे थे।
पिछले पांच सालों का डरावना आंकड़ा
साल 2020 से 2025 तक यानी पिछले पांच वर्षों में अमेरिका में गन हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है:
- 1,07,750 लोग गोली मारकर मारे गए।
- 2,05,179 लोग घायल हुए।https://bhartiyatv.com/
- सिर्फ पिछले एक साल (2024-25) में ही 28,308 लोगों की मौत और 51,836 लोग घायल हुए।
- साल 2023 में यह आंकड़ा 47,000 मौतों तक पहुंच गया था।
अमेरिका में गन कल्चर का विरोध लेकिन बदलाव नहीं
अमेरिका में गन कल्चर को लेकर लगातार विरोध होता रहा है। यहां हथियारों की खरीद काफी आसान है—जैसे दुकान में कोई सामान्य सामान खरीदा जाता है, वैसे ही लोग हथियार खरीद लेते हैं।

लोग सेल्फ-डिफेंस के नाम पर गन खरीदते हैं, लेकिन यही हथियार बाद में हत्याओं और मास शूटिंग का कारण बनते हैं।
स्कूलों, मॉल्स और पब्लिक प्लेस पर गोलीबारी की घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि अमेरिका अभी भी गन कानूनों को सख्त बनाने में नाकाम रहा है।