Wednesday, February 4, 2026

Video: नोएडा में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी, फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को रौंदा, तीन की हालत गंभीर

by भारतीय Tv
Video: A speeding Lamborghini in Noida runs over labourers sitting on the sidewalk, three in critical condition

फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को रौंदा

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार से दौड़ रही लेम्बोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी। यह घटना सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के सेक्टर 94 में एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास हुई, जहां तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ जब एक महंगी लेम्बोर्गिनी कार तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और कार सीधे फुटपाथ पर जा चढ़ी, जहां मजदूर बैठे हुए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही, पुलिस ने लैंबोर्गिनी कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का लग रहा है, लेकिन जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था।

देहरादून हिट एंड रन केस से मिलती-जुलती घटना

हाल ही में देहरादून में भी एक हिट एंड रन केस सामने आया था, जहां 22 साल के युवक ने मर्सिडीज कार से चार मजदूरों को कुचल दिया था, जिसमें चार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Source – NDTV

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.