Radhika Yadav Murder रिल्स नहीं…गुरुग्राम पुलिस ने तो टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के मर्डर के पीछे और ही वजह बताई, पिता कहां से लाए थे पिस्टल?
गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने सबको चौंका दिया था। पहले माना जा रहा था कि सोशल मीडिया रील्स को लेकर विवाद हुआ, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला कुछ और ही था। पुलिस ने बताया कि पिता ने जिस पिस्टल से गोली चलाई, वह कहां से आई, इसका भी खुलासा हुआ है। अब पूरा मामला एक पारिवारिक विवाद और भावनात्मक तनाव की ओर इशारा करता है।

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गई. पिता ने ही बेटी को घर में गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई.

हरियाणा के गुरुग्राम में 25 साल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में हर कोई स्तब्ध है. चर्चा है कि इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाने के चक्कर में पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, पुलिस ने इस हत्याकांड के पीछे की और ही वजह बताई है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 के सुशांत लोक-॥ में अपने माता-पिता के साथ 25 वर्षीय पूर्व स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव रहती थी. उसकी हत्याक, उसी के पिता ने अपने लाईसेंसी हथियार से की.

राधिका के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के घटना में प्रयोग की लाइसेंसी रिवॉल्वर को बरामद कर लिया गया है.
डीएसपी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नही थे. मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से 03 गोलियां मारकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मीडिया को शेयर की गई जानकारी में कहीं भी रिल्स की बात नहीं कही है.

कब और कैसे मारी गोलियां
गुरुवार को राधिका जब किचन में थी तो पिता ने उसे गोलियां मारी. अहम बात है कि पिता ने उसे टेनिस एकेडमी जाने से रोका था. लेकिन वह उनकी बात नहीं मानी थी और एकेडमी जा रही थी. इसी बात से पिता नाराज थे. फिलहाल, राधिका के सोशल मीडिया के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि राधिका के पिता दीपक यादव घटना के बाद मौके से फरार नहीं हुए थे.
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com