Wednesday, February 4, 2026

एजाज खान पर एक्ट्रेस का रेप का आरोप, ‘हाउस अरेस्ट’ शो से जुड़ा नया विवाद

by pankaj Choudhary
Actress accuses Ejaz Khan of rape, new controversy related to the show 'House Arrest'

काम दिलाने का वादा कर रेप’—एजाज खान पर एक्ट्रेस ने लगाए सनसनीखेज आरोप, दर्ज हुई FIR

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले वे अपने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर सुर्खियों में रहे, अब उन पर एक 30 वर्षीय अभिनेत्री ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


‘हाउस अरेस्ट’ शो से शुरू हुई कहानी, प्रपोज कर बदला रूप?

अभिनेत्री का आरोप है कि एजाज खान ने अपने शो हाउस अरेस्ट में उसे होस्ट की भूमिका देने का झांसा देकर बुलाया। शूटिंग के दौरान एजाज ने उसे प्रपोज किया और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का झांसा भी दिया। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद, आरोप है कि एजाज ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अभिनेत्री ने बीती शाम चारकोप थाने पहुंचकर यह शिकायत दर्ज करवाई।


किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

चारकोप पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसमें BNS की धारा 64, 64(2M), 69 और 74 शामिल हैं, जो रेप और धोखाधड़ी से संबंधित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


पहले से ही विवादों में चल रहे हैं एजाज खान

एजाज खान का विवादों से नाता नया नहीं है। इससे पहले वे हाउस अरेस्ट नामक शो के कारण कानूनी संकट में आ चुके हैं। यह शो उल्लू ऐप पर प्रसारित हुआ था और इसे लेकर कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और एजाज समेत उल्लू ऐप के सीईओ को नोटिस जारी किया।


‘हाउस अरेस्ट’ शो क्यों बना विवाद का केंद्र?

शो पर विवाद तब और बढ़ गया जब इसके कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उन क्लिप्स में एजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से अशोभनीय मांगें करते नजर आए। जैसे कपड़े उतारने और पुरुष प्रतिभागियों के साथ आपत्तिजनक पोज़ देने को कहना। इसके बाद लोगों ने शो के खिलाफ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और एजाज खान तथा उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को 9 मई को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया।


सवालों के घेरे में मनोरंजन की आड़ में शोषण?

यह घटना सिर्फ एक अभिनेता या शो तक सीमित नहीं है, बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री में बढ़ती शोषण की घटनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि कैसे काम का लालच देकर महिलाएं जाल में फंसाई जाती हैं और फिर उन्हें चुप रहने के लिए दबाव झेला पड़ता है।


🔗 यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.