Thursday, February 5, 2026

Bihar : में सड़क पर मक्का सुखाने से बढ़े हादसे, 6 महीने में 99 मौतें – प्रशासन सख्त

by pankaj Choudhary
Bihar : के कटिहार में सड़कों पर मक्का सुखाने की वजह से सड़क हादसों की संख्या बढ़ गई है। 6 महीने में 150 हादसे और 99 मौतें हुई हैं। प्रशासन ने अब मक्का सुखाने पर सख्ती शुरू की है।

Bihar : में सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान, जानलेवा बन रहा ये चलन

Bihar : में सड़कों पर मक्का सुखाने के कारण NH-327E समेत कई सड़कें संकरी हो चुकी हैं। इससे ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।


कटिहार में सड़क पर मक्का सुखाने से हादसे बढ़े, प्रशासन हरकत में

कटिहार जिले में बार-बार हो रहे हादसों के बाद जिला परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। कुर्सेला, फलका, पोठिया और कोढ़ा थानों के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर मक्का सुखाने पर रोक लगा दी गई है।


कटिहार में मक्का सुखाने का खतरनाक खेल, जानें क्या है पूरा मामला? - Asianet  News Hindi

मक्का सुखाने वालों को चेतावनी, माइकिंग से किया जा रहा जागरूक

प्रशासन ने माइकिंग कर लोगों को सड़क पर मक्का नहीं सुखाने की चेतावनी दी है। आम जनता भी इस पहल की सराहना कर रही है।


सड़क पर मक्का सुखाने से हुई थी 8 लोगों की मौत

6 मई को कुर्सैला थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकरा गई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत और 2 घायल हुए। मक्का सड़क पर बिछी होने की वजह से वाहन को जगह नहीं मिली और टक्कर हो गई।


रात में और बढ़ जाता है खतरा, मक्का ढ़क देती है पूरी सड़क

वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर मक्का सुखाने की वजह से ओवरटेक करना मुश्किल हो जाता है। रात के समय ये स्थिति और भी खतरनाक बन जाती है।

बिहार में सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान, गाड़ीवालों की जानें क्यों सूख रही जान

6 महीने में 150 हादसे, 99 मौतें – सड़क पर मक्का बड़ी वजह

जनवरी से जून 2024 के बीच कटिहार में 150 सड़क हादसों में 99 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कई हादसों की वजह सड़क पर फैली मक्का रही।


किसान क्यों सुखाते हैं मक्का सड़क पर ही?

कटिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के पास अनाज सुखाने की समुचित जगह नहीं है। मजबूरी में वे सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, जो जानलेवा साबित हो रहा है।


यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

कश्मीर टूरिस्ट अटैक से 12,000 करोड़ के पर्यटन उद्योग पर संकट, 2.5 लाख लोगों की रोज़ी पर खतरा
Source – Ndtv
Written by – Pankaj Chaudhary

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.