Begusarai बिहार के बेगूसराय में बड़ा चमत्कार ट्रेन की चपेट में आईं दो लड़कियां इस तरह बची जान
Begusarai मंगलवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म बदलने के लिए लापरवाही से पटरी पार कर रही दो लड़कियां अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। गाड़ी खुलते ही दोनों ने खुद को पटरी के बीच में लिटा लिया और इस खतरनाक कदम से उनकी जान बच गई। इस घटना ने मौके पर मौजूद यात्रियों की सांसें रोक दीं।पटरी पर लेटकर बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 4 बजे दोनों लड़कियां प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की जगह सीधे ट्रैक पार करने लगीं। उसी समय मुख्य लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का सिग्नल हो गया और ट्रेन चल पड़ी। खतरे को भांपते ही दोनों लड़कियां पटरी के बीच में लेट गईं। ट्रेन गुजरते-गुजरते सबकी धड़कनें थम गईं, लेकिन चमत्कारिक ढंग से दोनों सुरक्षित निकल आईं।

यात्रियों की भीड़ और अफरा-तफरी
स्टेशन पर मौजूद लोगों को लगा कि अब दोनों की मौत तय है। कई लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें हिलने-डुलने से रोका और पटरी में सीधा लेटे रहने की सलाह दी। ट्रेन गुजरने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घबराई हुई लड़कियों को वहां से उठाया। पुलिस ने दोनों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी घटना का वीडियो स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने बना लिया। रात होते-होते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस घटना को देखकर दंग रह गए और इसे “चमत्कार” करार देने लगे।

रेल पुलिस ने दी चेतावनी
आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय स्टेशन पर दो फुट ओवरब्रिज मौजूद हैं और लगातार यात्रियों से अपील की जाती है कि वे रेलवे लाइन पार न करें। इसके बावजूद लोग लापरवाही दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि “यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी लोगों को समझना होगा कि छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
सुरक्षा को नजरअंदाज न करें
यह घटना जहां एक ओर बड़ा सबक देती है, वहीं यह भी दिखाती है कि थोड़ी सी लापरवाही से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफार्म बदलने के लिए हमेशा फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें और नियमों का पालन करें।यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Premanand Maharaj विवाद: स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी ने दी सफाई बताया क्यों हैं सम्माननीय