Wednesday, March 18, 2026

Bihar Breaking: बीजेपी नेता को गोली मारकर की गई हत्या तेजस्वी ने पूछा – कानून कहां है?

by Sarita Kumari
Bihar Breaking: पटना में बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। पुलिस जांच में जुटी है, एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Bihar Breaking: पटना में बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था की नाकामी का आरोप लगाया।

पटना:- बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुरेंद्र केवट की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र केवट को कुल चार गोलियां मारी गई। यह घटना पटना में बीते कुछ दिनों के भीतर गोलीबारी की दूसरी बड़ी वारदात मानी जा रही है।

सुरेंद्र केवट पूर्व में बीजेपी किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पद पर कार्यरत रह चुके थे। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीसरीफ से विधायक गोपाल रविदास और पूर्व मंत्री श्याम रजक ऐम्स पहुंचे। दोनों नेताओं ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और प्रशासन से तुरंत दोषियों पर सख्त कारवाई की मांग की।

Bihar Breaking
Bihar Breaking: बीजेपी नेता को गोली मारकर की गई हत्या

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष और मसौढी के डीएसपी कन्हैया प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत मौके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही एफएसअल टीम को बुला कर फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। इस वारदात के बाद गांव और आस पास के इलाकों में डर और तनाव का माहौल है। वहीं, बीजेपी नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।

आपको बता दें कि सुरेंद्र केवट की हत्या कोई पहली ऐसी वारदात नहीं है जिसने पटना को दहला दिया हो। इससे पहले, बिहार के प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल खेमका की भी उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सिर्फ राजधानी पटना तक सीमित नहीं है। सीतामढ़ी, गया, नवादा, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में भी हाल के दिनों में खुलेआम फायरिंग और हत्या की कई घटनाएं रिपोर्ट्स की गई हैं।

Bihar Breaking
Bihar Breaking: बीजेपी नेता को गोली मारकर की गई हत्या

बिहार में बिगड़ती कानून -व्यस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सख्त सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.