Wednesday, February 4, 2026

Bihar में सरकारी नौकरी के लिए खुशखबरी: अब सिर्फ 100 रुपये में भरेंगे परीक्षा फॉर्म मुख्य परीक्षा फ्री

by Sujal
Bihar सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को बड़ी राहत दी है। अब सभी प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए केवल 100 रुपये शुल्क और मुख्य परीक्षा के लिए बिल्कुल फ्री। जानें किसे मिलेगा फायदा।

Bihar के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

Bihar में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य में सभी प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म मात्र 100 रुपये में भरा जा सकेगा। वहीं, मुख्य परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह कदम युवाओं पर आर्थिक बोझ कम करने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए उठाया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले अहम फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सरकार लगातार नई योजनाओं का ऐलान कर रही है। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि इससे सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों युवाओं को सीधा फायदा होगा। उनका मानना है कि यह कदम न केवल युवाओं का उत्साह बढ़ाएगा बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों के लिए सभी आयोगों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा शुल्क को एक समान 100 रुपये किया जा रहा है और मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क पूरी तरह माफ किया जा रहा है।”

किन परीक्षाओं में मिलेगा फायदा?

इस फैसले का लाभ उन सभी युवाओं को मिलेगा जो बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेते हैं।

युवाओं को मौका देने की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए पहले भी कई कदम उठाए गए हैं और यह नया फैसला उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Raj Kundra का भावुक कदम प्रेमानंद महाराज को किडनी देने का ऑफर शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन वायरल

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.