Saturday, March 21, 2026

CM Nitish Kumar का बड़ा फैसला बिहार युवा आयोग को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

by pankaj Choudhary
CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar का बड़ा ऐलान, बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

CM Nitish Kumar ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने “बिहार युवा आयोग” के गठन को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य युवाओं के हितों की रक्षा करना और उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलना है। आयोग राज्य में युवा नीतियों को लागू करने में मदद करेगा और रोजगार, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में नई योजनाओं को गति देगा। इससे लाखों युवाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

बिहार सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आयोग युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगा.

बिहार सरकार ने युवाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान किया कि राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. इस आयोग का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के अवसर प्रदान करना है. नीतीश कुमार ने कहा कि यह आयोग बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

सीएम नीतीश कुमार का युवाओं के लिए बड़ा एलान, बिहार युवा आयोग का गठन करेगी  सरकार - 4Pm News
Cm Nitish Kumar का बड़ा फैसला बिहार युवा आयोग को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर 9

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर कर लिखा है- मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है.

सीएम नीतीश ने अपने पोस्ट में लिखा- बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी. यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो, सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाले शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम तैयार कर और ऐसे मामलों में सरकार को अनुशंसा भेजना भी इसका महत्वपूर्ण कार्य होगा. राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि इस आयोग के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो.

बिहार चुनाव से पहले Cm नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, मूल निवासी महिलाओं को सीधी  नियुक्ति में 35 प्रतिशत आरक्षण, युवा आयोग का गठन - India Tv Hindi
Cm Nitish Kumar का बड़ा फैसला बिहार युवा आयोग को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर 10

बता दें, बिहार में युवा आबादी देश की सबसे बड़ी है और इस आयोग का गठन उनकी क्षमता को सही दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. आयोग निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए नीतियां बनाएगा और कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा. पहले से ही नीतीश सरकार की ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के तहत 18-28 वर्ष के युवाओं को इंटर्नशिप और कौशल प्रशिक्षण के लिए 4,000 से 6,000 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है. इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में एक लाख से अधिक युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है. बिहार युवा आयोग इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने में समन्वयक की भूमिका निभाएगा.

बिहार में युवाओं को बड़ी सौगात, सीएम नीतीश कुमार ने किया बिहार युवा आयोग का  ऐलान - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.