Wednesday, February 4, 2026

patna में बवाल पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

by Sujal
patna में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झंडों-डंडों से भिड़ंत। कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा, आरोपी युवक गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।

patna में घमासान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

Image
Patna में बवाल पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता 7

patna बिहार की राजनीति में इन दिनों माहौल बेहद गरम है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पटना में गुरुवार को इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर भिड़ंत, झंडे-डंडों से चली मारपीट

Latest And Breaking News On Ndtv

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्से में कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता भी ऑफिस से बाहर आए तो दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से झड़प शुरू हो गई। मौके पर पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बीजेपी नेताओं की चेतावनी: “मां और प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं”

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने चेतावनी देते हुए कहा,

कांग्रेस नेताओं ने मां और प्रधानमंत्री दोनों का अपमान किया है। इसका जवाब हर भाजपा कार्यकर्ता देगा। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन कांग्रेस दफ्तर के अंदर से ईंट-पत्थर चलाए गए। हम डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस का पलटवार: “सरकार की शह पर हो रहा हमला”

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी पर पलटवार किया। कांग्रेस नेता डॉ. आशुतोष ने आरोप लगाया कि,

यह सब सरकार की शह पर हो रहा है। नीतीश कुमार इस तरह का माहौल बना रहे हैं। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

गौरतलब है कि कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा के बिठौली चौक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द कहे गए थे। इस मामले में सिमरी थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रफीक उर्फ राजा को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

बीजेपी का हमला: राहुल गांधी माफी मांगें

इस घटना पर बीजेपी ने कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कहा कि,

Latest And Breaking News On Ndtv

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मंच से हुई इस शर्मनाक घटना के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।”

चुनावी सियासत में बढ़ा तनाव

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी और उसके बाद शुरू हुए बवाल ने बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक हथियार बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

rahul rally दरभंगा में राहुल की रैली से विवाद: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.