Patna Breaking News : बाथरूम में क्लास 5 की छात्रा ने लगाई आग
घटना से मचा हड़कंप
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित आमला टोला कन्या विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा ने बाथरूम में खुद को आग लगा ली। घटना से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।
छात्रा की हालत गंभीर
दमडीया की रहने वाली यह बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसे आनन-फानन में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

घटना की खबर लगते ही छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे और गुस्से में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई।
मौके पर SP दीक्षा और जांच टीम
घटनास्थल पर सेंट्रल SP दीक्षा खुद मौजूद रहीं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने बाथरूम से केरोसीन का डिब्बा बरामद किया है, जिसे जांच के लिए FSL टीम के हवाले कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताया। उनका कहना है कि छात्रा आत्महत्या नहीं कर सकती, बल्कि उसे जबरन जलाया गया है।https://bhartiyatv.com/
उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और सुरक्षा की कमी का आरोप लगाया। लोगों ने यह भी कहा कि स्कूल के आसपास नशे की गतिविधियां होती हैं और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता।
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com