Patna Metro: 15 अगस्त से पहले पटना में दौड़ती दिखेगी मेट्रो, इस दिन से यात्रियों के लिए खुलने लगेंगे गेट
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो सकता है। इसके तहत पहले फेज में कुछ स्टेशन तैयार हैं और जल्द ही यात्रियों के लिए गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेट्रो सेवा शुरू होने से राजधानी के लाखों लोगों को यातायात में राहत मिलेगी।

पटना. बिहार के लोग अब जल्द ही मेट्रो की सवारी करने वाले हैं. बस कुछ ही दिनों बाद पटना में मेट्रो के दरवाजे लोगों के लिए खुलने लगेंगे. युद्ध स्तर पर दिन रात काम चल रहा है. स्टेशनों का काम अंतिम चरण में है. वहीं प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है. इधर, परिचालन को लेकर भी बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन 15 अगस्त से शुरू करने की योजना बनाई गई है और इसी योजना के अनुसार सभी निर्माण कार्य हो भी रहे हैं. लेकिन पटना के लोग 15 अगस्त के पहले ही ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ते हुए देख सकते हैं और सेल्फी भी ले सकते हैं.
15 अगस्त से पहले दौड़ेगी मेट्रो
पटना मेट्रो की तीनों बोगियां 15 अगस्त से पहले ही ट्रैक पर दौड़ते हुए लोगों को दिखाई देगी. जी हां, भले ही पटना में मेट्रो का नियमित परिचालन 15 अगस्त से होगा. लेकिन 1 अगस्त से ट्रेन का ट्रायल रन होगा. यह ट्रायल रन लगातार एक सप्ताह तक चलेगा. इस दौरान परिचालन में आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा. पिछले दिनों ही पुणे से सड़क मार्ग के द्वारा ग्रे और स्काई ब्लू रंग की तीन बोगियों वाली रैक पटना पहुंची. इसको न्यू आईएसबीटी स्थित डिपो में असेंबल किया गया साथ ही तकनीकी जांच की गई. सभी तरह की जांच पड़ताल होने के बाद ट्रायल को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई और 01 अगस्त से एक हफ्ते तक तारीख मुकर्रर की गई.
)
ट्रैक का काम पूरा, फिनिशिंग जारी
पटना मेट्रो के प्राथमिक कारिडोर, मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक 6.2 किलोमीटर लंबा है. इसमें ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है. इस कारिडोर में पांच स्टेशनों मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आइएसबीटी शामिल हैं. शुरुआती दौर में खेमनीचक को बायपास कर बाकी चार स्टेशनों पर मेट्रो का परिचालन शुरू होगा. इन स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, स्वचालित सीढ़ियां और गेट प्रणाली जैसे आधुनिक सुविधाओं का निर्माण अंतिम चरण में है. निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है. डिपो में मेट्रो की वाशिंग, मेंटेनेंस पिट, कंट्रोल रूम, विद्युत सब-स्टेशन, वर्कशाप शेड, इंस्पेक्शन शेड और ट्रैक यूनिट का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Munakka खाने का सही तरीका और 5 फायदे: आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई सेहत सुधारने की चाबी