Tuesday, February 3, 2026

Delhi Metro का किराया बढ़ा अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने में लगेगा ज्यादा पैसा

by Sujal
Delhi Metro का किराया आठ साल बाद बढ़ा। अब सामान्य लाइन पर न्यूनतम ₹11 और अधिकतम ₹64, जबकि एयरपोर्ट लाइन पर ₹11 से ₹75 तक देना होगा। जानें नया किराया स्लैब।

Delhi Metro का सफर हुआ महंगा जानें अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक कितना देना होगा किराया

Delhi Metro में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब अब पहले से ज्यादा ढीली होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार (25 अगस्त) से किराए में बढ़ोतरी कर दी है। आठ साल बाद मेट्रो का किराया ₹1 से ₹5 तक बढ़ाया गया है।

सामान्य लाइनों पर किराया 1 से 4 रुपये तक बढ़ा

Delhi Metro Rail Corporation, Phase Iii | Dcp
Delhi Metro का किराया बढ़ा अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने में लगेगा ज्यादा पैसा 8

डीएमआरसी के मुताबिक, अब मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹11 और अधिकतम ₹64 हो गया है। पहले यह ₹10 से ₹60 था।

  • 2 किमी तक की यात्रा – पहले ₹10, अब ₹11
  • 2 से 5 किमी तक – पहले ₹20, अब ₹21
  • 12 किमी तक – पहले ₹30, अब ₹32
  • 12 से 21 किमी तक – पहले ₹40, अब ₹43
  • 21 से 32 किमी तक – पहले ₹50, अब ₹54
  • 32 किमी से अधिक दूरी – पहले ₹60, अब ₹64

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी बढ़े दाम

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्री भी अब ज्यादा किराया देंगे। यहां न्यूनतम किराया ₹11 और अधिकतम ₹75 तय किया गया है।

  • नई दिल्ली से शिवाजी स्टेडियम – ₹21
  • नई दिल्ली से धौला कुआं – ₹43
  • नई दिल्ली से IGI एयरपोर्ट – ₹64
  • नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 – ₹75 (सबसे ज्यादा)

छुट्टी और रविवार को भी देना होगा ज्यादा किराया

सिर्फ कार्यदिवस ही नहीं, बल्कि रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर भी किराए में बढ़ोतरी की गई है।

Delhi Metro - Wikipedia
Delhi Metro का किराया बढ़ा अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने में लगेगा ज्यादा पैसा 9
  • 2 किमी तक – अब ₹11
  • 5 से 12 किमी तक – अब ₹21
  • 12 से 21 किमी तक – अब ₹32
  • 21 से 32 किमी तक – अब ₹43
  • 32 किमी से ज्यादा – अब ₹54

क्यों बढ़ाया गया किराया?

डीएमआरसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है ताकि यात्रियों पर अधिक बोझ न पड़े। किराए में बढ़ोतरी से सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मेट्रो के रखरखाव में मदद मिलेगी।

8 साल बाद बढ़ा किराया

दिल्ली मेट्रो का किराया आखिरी बार 2017 में चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिश पर बढ़ाया गया था। प्रतिदिन औसतन 60 लाख लोग दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं। हाल ही में 8 अगस्त को एक दिन में 81 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Noida Sector-87 रवि एन्क्लेव सोसाइटी की बदहाल स्थिति नालियां जाम सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.