संक्षेप में पूरी खबर (Short Summary) Delhi -NCR में AQI 450 से ऊपर, हालात बेहद गंभीरदिल्ली का AQI 497 तक पहुंचा GRAP-4 लागू, सख्त प्रतिबंध शुरूडॉक्टरों ने बाहर कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दीयमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटाई गई स्पीड लिमिट यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी
Delhi -NCR में दम घोंट रही हवा सांस लेना भी बना चुनौती

Delhi -NCR एक बार फिर भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि हवा अब सिर्फ असहज नहीं, बल्कि सीधे सेहत पर हमला कर रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है।
सुबह-सुबह डराने वाले AQI आंकड़े
CPCB के मुताबिक,
- दिल्ली का AQI: 459
- नोएडा का AQI: 469
- ग्रेटर नोएडा का AQI: 442
बाद में राजधानी दिल्ली का AQI बढ़कर 497 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्तर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक है।

प्रदूषण बढ़ा तो GRAP-4 लागू, सख्त पाबंदियां शुरू
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने हालात बिगड़ते देख ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (GRAP) के चौथे चरण को शनिवार से लागू कर दिया है।
इसके तहत निर्माण कार्य, डीजल वाहनों और अन्य प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण लगाया गया है।
डॉक्टरों की चेतावनी: हल्के मास्क पहनें, बाहर कम निकलें
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अतुल माथुर ने वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में प्रदूषण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं।
प्रदूषण शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
डॉ. माथुर के अनुसार, प्रदूषण दो तरह से शरीर को प्रभावित करता है:
- हानिकारक गैसें – जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड
- कण पदार्थ (Particulate Matter)
ये सूक्ष्म कण शरीर में प्रवेश कर धमनियों में सूजन पैदा करते हैं, जिससे दिल और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मौसम में वायरल संक्रमण पहले से सक्रिय रहते हैं, ऐसे में प्रदूषण जोखिम को और बढ़ा देता है।
जरूरी हो तभी निकलें बाहर, मास्क पहनना न भूलें
डॉ. अतुल माथुर ने साफ कहा,जब तक बेहद जरूरी न हो, बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना ही पड़े तो हल्के मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।”
कोहरे और प्रदूषण के चलते सड़कों पर भी सख्ती
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि कोहरे और खराब दृश्यता के कारण जिले के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर नई स्पीड लिमिट
- हल्के वाहन: 75 किमी/घंटा
- भारी वाहन: 60 किमी/घंटा
(पहले हल्के वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा थी)
यह आदेश 15 दिसंबर रात 12 बजे से 15 फरवरी तक लागू रहेगा।
नोएडा एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड
- नोएडा एक्सप्रेसवे:
- हल्के वाहन: 75 किमी/घंटा
- भारी वाहन: 50 किमी/घंटा
- एलिवेटेड रोड:
- हल्के वाहन: 50 किमी/घंटा
- भारी वाहन: 40 किमी/घंटा
यह भी पढ़ें:
Vande Mataram लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर गरमाई बहस, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लगाया बड़ा आरोप