Wednesday, February 4, 2026

indigo संकट में हवाई किराया बेकाबू: दिल्ली से रांची 81 हजार, लंदन सिर्फ 25 हजार

by Sujal
indigo संकट ने घरेलू हवाई किराए को आसमान पर पहुंचा दिया है। दिल्ली से चेन्नई और रांची की फ्लाइट 80 हजार पार, जबकि लंदन का टिकट सिर्फ 25 हजार। DGCA ने वीकली रेस्ट वाला आदेश वापस लिया, लेकिन यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

संक्षेप में पूरी खबर (Summary Shot) indigo के ऑपरेशनल संकट के कारण घरेलू हवाई किराया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली–रांची टिकट 81 हजार और दिल्ली–चेन्नई 81 हजार तक दिख रहा है, जबकि दिल्ली से लंदन का किराया सिर्फ 25 हजार है। 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से एयरपोर्ट पर हंगामा मचा है। DGCA ने वीकली रेस्ट वाला नया FDTL आदेश वापस ले लिया है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

indigo संकट गहराया, घरेलू हवाई किराया आसमान पर

Air Fare

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के संकट ने यात्रियों की मुसीबतें कई गुना बढ़ा दी हैं। 1300 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद अब इसका सीधा असर हवाई किराए पर साफ दिख रहा है। जहां दिल्ली से चेन्नई का किराया 81 हजार रुपये तक उछल गया है, वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रांची तक की फ्लाइट भी रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंच चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि घरेलू रूट इतने महंगे हो गए हैं कि दिल्ली से लंदन का किराया सिर्फ 25 से 30 हजार रुपये दिख रहा है, लेकिन दिल्ली से रांची जाने के लिए 81 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।


मुश्किल में यात्री… एयरपोर्ट पर गुस्सा और हंगामा

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। किसी को 10 घंटे इंतजार करना पड़ा, तो कोई 14 घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठा रहा।चार दिनों में 1300 उड़ानें रद्द होने के कारण एयरपोर्ट पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यात्रियों का सब्र टूट चुका है। कई लोग रिफंड की मांग कर रहे हैं, कुछ गुस्से में इंडिगो स्टाफ से बहस कर रहे हैं।एक महिला दो दिनों से 4 साल के बच्चे के साथ एयरपोर्ट पर फंसी है। उसने आरोप लगाया कि किसी भी तरह की सहायता नहीं मिल रही। वहीं बुखार से तप रहे एक यात्री ने बताया कि उसकी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन वे खुले में कड़ाके की ठंड में दो दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

Indigo Crisis

सस्ते हैं विदेशी रूट, महंगे हो गए घरेलू रूट

इंडिगो संकट का सबसे अजीब असर यह हुआ है कि
भारत से विदेश जाना सस्ता और भारत के ही दूसरे शहरों में जाना बेहद महंगा हो गया है।6 दिसंबर के संभावित किराए (साइट सर्च के आधार पर):

Delhi Airport
  • दिल्ली – गोवा : 63,000 रुपये तक
  • दिल्ली – पटना : 40,000 रुपये तक
  • दिल्ली – कोलकाता : 70,000 रुपये तक
  • दिल्ली – बेंगलुरु : 36,000 रुपये तक
  • दिल्ली – रांची : 81,000 रुपये तक
  • दिल्ली – पुणे : 53,000 रुपये तक
  • मुंबई – जम्मू : 63,000 रुपये तक

जबकि—

  • दिल्ली – लंदन : 25–30 हजार रुपये
  • दिल्ली – न्यूयॉर्क : 59 हजार रुपये
  • यानी अंतरराष्ट्रीय यात्रा सस्ती और घरेलू यात्रा महंगी हो गई है।

दिल्ली–मुंबई पर नो फ्लाइट का संदेश

दिल्ली–मुंबई जैसे सबसे व्यस्त रूट पर भी स्थिति बिगड़ गई।
5 दिसंबर दोपहर में टिकट 60 हजार रुपये तक दिख रहा था, जबकि अगले दिन यह 24–25 हजार तक था।
लेकिन कुछ ही घंटों बाद वेबसाइट पर “No Flights Available” का संदेश दिखाई देने लगा।

Indigo

1300 उड़ी उड़ानें रद्द—इंडिगो की टीम पर दबाव चरम पर

इंडिगो स्टाफ के सामने सबसे बड़ी मुश्किल गुस्साए यात्रियों को संभालना है।
कई मामलों में एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट में एडजस्ट किया है, जैसे Air India।
लेकिन इतनी अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद सभी को समायोजित करना संभव नहीं हो पा रहा।


DGCA हरकत में—वीकली रेस्ट वाली FTDL गाइडलाइन वापस ली

इंडिगो संकट बढ़ते देख DGCA ने तुरंत राहत देते हुए पायलटों और क्रू के लिए लागू किया गया नया वीकली रेस्ट वाला आदेश वापस ले लिया।नए FTDL नियमों के कारण इंडिगो को पायलटों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं।DGCA का कहना है कि:

  • एयरलाइंस से लगातार शिकायतें मिल रही थीं
  • ऑपरेशन सामान्य करने के लिए आदेश वापस लेना जरूरी था
  • नया आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है

क्या स्थिति जल्द सामान्य होगी?

DGCA और एविएशन मंत्रालय की कोशिशों के बावजूद यह सवाल बड़ा बना हुआ है। इंडिगो अभी भी रोज करीब 200 उड़ानें रद्द कर रहा है। जब तक रोस्टर स्थिर नहीं होता और पायलटों की उपलब्धता नहीं बढ़ती, तब तक हालात में तेजी से सुधार की उम्मीद कम ही है।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Greater Noida में 100 करोड़ की बैंक ठगी! STF ने गिरोह पकड़ा 8 आरोपी गिरफ्तार

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.