Wednesday, February 4, 2026

Deoghar Road Accident: बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत |

by pankaj Choudhary
Deoghar Road Accident:

Deoghar Road Accident: देवघर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर से 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत |

झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बस, जो कांवड़ियों को लेकर बाबा बैद्यनाथधाम जा रही थी, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। प्रशासन और राहत टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deoghar Accident: बिना ड्राइवर 500 मीटर तक दौड़ती रही बस, 18 कांवड़ियों की  मौत, मंजर देख कांप उठे लोग - Jharkhand News
Deoghar Road Accident: बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत | 10

देवघर के मोहनपुर में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोगों की मौत, 23 लोग कई घायल हुए हैं. हादसा सुबह 7 बजे हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है.

झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की टक्कर, 18 कांवड़ियों की मौत

झारखंड में देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. बाबा बैद्यनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना कर बासुकीनाथ जा रही कांवरियों से भरी एक बस नवापुर के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं, स्थानीय निवासी रामानुज यादव के अनुसार, बस चालक को झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर तक चली और जमुनिया चौक के पास सड़क किनारे रखे ईंटों से टकरा गई.

देवघर में भीषण हादसा.. कांवड़ियों की बस और ट्रक में टक्कर, 18 की मौत
Deoghar Road Accident: बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत | 11

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस, सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, एसडीओ रवि कुमार और सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है. सिविल सर्जन ने बताया कि एक कांवरिया की हालत बेहद नाजुक है, और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है.

झारखंड के देवघर में बड़ा सड़क हादसा, कांवड़ियों को लेकर जा रही बस ट्रक से  टकराई, 6 की मौत - Major Road Accident In Deoghar, Jharkhand, Bus Carrying  Kanwariyas Collided With A

प्रशासन की कार्रवाई और जांच

जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ. पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की लापरवाही के कारणों की गहन जांच की जा रही है.

इलाके में शोक की लहर

इस दुखद हादसे ने देवघर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ा दी है. कांवरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा नियमों को और सख्त करने की मांग कर रहे हैं. एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि प्रशासन घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करेगा. यह हादसा सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं के साथ हुई त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Air India Plane Crash : मां ने अपनी खाल देकर बेटे को बचाया, खुद हुईं बुरी तरह झुलसी

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.