Wednesday, February 4, 2026

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी कर्नाटक से पकड़ा

by Vijay Parajapati
Salman Khan Threat

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बुधवार को कर्नाटक के हावेरी में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजस्थान के जालौर जिले के निवासी 32 वर्षीय भीखा राम उर्फ विक्रम पुत्र जलाराम बिश्नोई के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस की सूचना पर कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया।

हावेरी में मजदूरी कर रहा था आरोपी

भीखा राम करीब डेढ़ महीने पहले ही हावेरी आया था और यहां मजदूरी कर रहा था। वह अन्य मजदूरों के साथ एक कमरे में रहता था और ग्रिल का काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले किसी अन्य स्थान पर कार्यरत था, और हाल ही में हावेरी में आया था।

मुंबई पुलिस को मिली थी आरोपी की लोकेशन

मुंबई पुलिस को पहले आरोपी की लोकेशन हुबली में मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम कर्नाटक के हुबली पहुंची और वहां तलाशी अभियान चलाया। हुबली पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज किया गया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने का दावा

आरोपी ने धमकी देते समय खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताते हुए कहा था कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसने यह भी कहा कि सलमान को धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

धमकी का मैसेज व्हाट्सएप पर भेजा गया

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था, जिसमें सलमान खान को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। इस मैसेज के बाद जांच के दौरान पता चला कि यह संदेश कर्नाटक से भेजा गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम हुबली पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच

धमकी भरे मैसेज के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, और मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नोएडा से युवक की गिरफ्तारी

इससे पहले 28 अक्टूबर को नोएडा में एक 20 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसने सलमान खान और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी दी थी। इस युवक ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि उसने यह मैसेज गलती से भेज दिया था।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.